मुख्यमंत्री ने सेरा विश्राम गृह नादौन में जन शिकायतें सुनीं :जन शिकायतों का समाधान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

by
एएम नाथ। नादौन:  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जन शिकायतों का समाधान करना वर्तमान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार इस दिशा में निरन्तर बहुआयामी प्रयास कर रही है। जन शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए प्रदेश सरकार ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया है। इसका शुभारंभ शिमला जिला के दूर-दराज क्षेत्र डोडरा-क्वार से किया गया। ‘सरकार गांव के द्वार’ के माध्यम से लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित होता है और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान भी सुनिश्चित होता है। इस कार्यक्रम में लोगों के सुझावों को शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री ने यह बात आज हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र के सेरा विश्राम गृह में कही। इस अवसर पर उन्होंने लगभग डेढ़ घंटे तक लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया, ब्लॉक कांग्रेस नादौन के अध्यक्ष कैप्टन पृथी चंद, उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भगत सिंह और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सेवा ही संगठन अभियान के तहत कंवर ने होम आइसोलेशन में रह रहे परिवारों को भेजे फल व सब्जियां

ऊना – सेवा ही संगठन अभियान के तहत ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज दूसरे दिन भी होम आइसोलेशन में रह रहे परिवारों के लिए फल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कंडी नहर टूटी, पचास फुट का नहर में पड़ा कटाव, खेतों में पुहंचा पानी : बीडीपीओ, तहसीलदार, डीएसपी, कंडी नहर के दो एकसियन, तीन एसडीओ मौके पर पहुंचे

नहरं में पानी बंद कर दिया गया और पानी को रोकने के लिए 107 आरडी नंगलां के पास लगाया बांध गढ़शंकर । भारी बारिश के बाद गांव चक्क रौंता के निकट कंडी नहर टूट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम को मंजूरी, हमीरपुर के लिए एक सुनहरा दिन : सुनील शर्मा बिट्टू

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 18 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर को नगर निगम का दर्जा देने और यहां भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का कार्यालय खोलने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव पर होने वाले व्यय की गंभीरता से निगरानी करें अधिकारी- जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा

नाहन, 22 फरवरी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन व्यय की निगरानी के सम्बन्ध में जारी दिशा-निर्देश और नियमों का सख्ती से...
Translate »
error: Content is protected !!