मुख्यमंत्री ने हिमाचल को शिक्षा के क्षेत्र में टॉप फाइव में पहुंचाया: सुनील शर्मा बिट्टू

by
एएम नाथ। हमीरपुर :  मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने ब्वायज स्कूल हमीरपुर के मेधावी छात्रों को बांटे पुरस्कार
हमीरपुर 19 नवंबर। पीएमश्री शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बुधवार को आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही क्रांतिकारी बदलाव किए हैं और मुख्यमंत्री के इन प्रयासों के अच्छे परिणाम आने शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने मात्र पौने तीन वर्षों में ही हिमाचल प्रदेश को शिक्षा की गुणवत्ता में राज्यों की सूची में टॉप फाइव में पहुंचा दिया है। जबकि, तीन वर्ष पहले हिमाचल प्रदेश की रैंकिंग 21 तक गिर गई थी।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि हिमाचल के कई स्कूलों को सीबीएसई के अधीन लाने का निर्णय लिया गया है, जिससे शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा और हिमाचल के बच्चे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, रोज़गार, स्वास्थ्य, टूरिज्म और पर्यावरण के क्षेत्र में लगातार बेहतरीन काम करती जा रही है और इसके परिणाम अब सामने भी आने लगे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं को विदेशों में भी रोजगार मुहैया करवा रही है। जिला हमीरपुर के भी 40 युवाओं को विदेश में रोजगार दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी भी शुरू कर दी गई है और यह स्कूल अगले साल से सीबीएसई के अधीन होने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पिछले तीन साल से प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है। ऐसे हालात में मुख्यमंत्री ने केंद्र की मदद के बगैर भी आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए विशेष पैकेज जारी करके एक मिसाल कायम की है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुश्ताक मुहम्मद ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जबकि, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके खूब समां बांधा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राचीन संस्कृति को संरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य : कुलदीप सिंह पठानिया

बद्दी में शिव नुआला और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कहा, शिव नुआला गद्दी समुदाय की एक प्राचीन और अनूठी धार्मिक परंपरा विधानसभा अध्यक्ष ने की आयोजन समिति को 1.51 लाख रुपए देने की घोषणा एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद कंगना रनौत पर विक्रमादित्य का जोरदार हमला : दिशा बैठक में नहीं आने पर उठाए सवाल

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी संसदीय जिम्मेदारियों से लगातार दूर भाग रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – राम कुमार चौधरी

एएम नाथ। दून  :  दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। राम कुमार चौधरी आज दून विधानसभा क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला ग्रामीण से लीड ना मिलना चिंताजनक, कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा न रहने पर आत्मचिंतन जरूरी : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : शिमला ग्रामीण के विधायक और लोक निर्माण-शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में साफ-साफ कहा कि यहां से लीड न मिलना चिंताजनक है। उन्हीनों ने...
Translate »
error: Content is protected !!