मुख्यमंत्री ने 4,967 लाभार्थियों को बांटी 20.61 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता

by
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को 80 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति दान करने वाले डॉ. राजेन्द्र कंवर सम्मानित

एएम नाथ। हमीरपुर, 15 अगस्त: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर में आयोजित 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 4,967 पात्र लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 77 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कंवर को भी सम्मानित किया। डॉ. कंवर ने अपनी 80 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की पूरी चल-अचल संपत्ति डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हमीरपुर को दान कर दी है।

विवाह और शिक्षा सहायता के तहत करोड़ों रुपये वितरित

समारोह के दौरान विवाह सहायता योजना के तहत 1,758 लाभार्थियों को 8.98 करोड़ रुपये तथा शिक्षा सहायता योजना के तहत 2,788 लाभार्थियों को 7.89 करोड़ रुपये प्रदान किए गए।

इसके अतिरिक्त चिकित्सा सहायता योजना के तहत 17 लाभार्थियों को 3.54 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। मृत्यु एवं अंतिम संस्कार सहायता योजना के तहत 60 लाभार्थियों को 1.49 करोड़ रुपये, जबकि मातृत्व एवं पितृत्व सहायता योजना के तहत 109 लाभार्थियों को 38.02 लाख रुपये प्रदान किए गए।

आवास निर्माण सहायता योजना के तहत 68 लाभार्थियों को 89.77 लाख रुपये की सहायता मिली। दिव्यांग सहायता योजना के तहत 63 लाभार्थियों को 12 लाख रुपये दिए गए।

इसके अलावा 61 एकल, परित्यक्त एवं दिव्यांग महिलाओं को 61 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। शिशु जन्म उपहार योजना के तहत 39 लाभार्थियों को 19.89 लाख रुपये की सहायता दी गई।

डॉ. राजेन्द्र कंवर की पहल को बताया अनुकरणीय

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डॉ. राजेन्द्र कंवर के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि अपनी पूरी संपत्ति मेडिकल कॉलेज को दान करना सामाजिक प्रतिबद्धता और मानव सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अनुकरणीय कार्य समाज के अन्य लोगों को भी जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान

राज्य स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘वो रुका नहीं’ गीत का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए तथा समारोह में उनकी उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की।

बड़सर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा की भावना देखने को मिली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अनुपम कश्यप ने परिवार संग किया मत का प्रयोग

शिमला, 01 जून – रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत मतदान केंद्र 131- राजकीय प्राथमिक पाठशाला आनंदपुर में पत्नी रीना कश्यप एवं पुत्री आयुषी कश्यप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप पठानिया 12 दिसंबर को कुडेरा-ककीरा पेयजल योजना का करेंगे लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी चंबा, 10 दिसंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ककीरा में 12 दिसंबर को कुडेरा-ककीरा उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिजली सब्सिडी छोड़ने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा- स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने के लिए आगे आएं साधन संपन्न लोगः मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने निजी आवास पर लगे सभी बिजली मीटरों पर मिलने वाली सब्सिडी छोड़ने की घोषणा की एएम नाथ / रोहित जसवाल। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने निजी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम शिमला : सुरेंद्र मेयर बने , उमा कौशल डिप्टी मेयर बनी : नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ

शिमला। नगर निगम शिमला को सोमवार को नए मेयर और डिप्टी मेयर मिल गए हैं। सुरेंद्र चौहान नगर निगम शिमला के नए मेयर जबकि ऊमा कौशल डिप्टी मेयर होंगीं। बता दें कि नगर निगम...
Translate »
error: Content is protected !!