मुख्यमंत्री मान और सांसद संजय सिंह बुधवार को तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल से मुलाकात को लेकर : तिहाड़ जेल प्रशासन और पंजाब जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की होगी बैठक

by

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप राज्यसभा सदस्य संजय सिंह बुधवार को तिहाड़ जेल में बंद पार्टी सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात नहीं कर पाए। तिहाड़ जेल प्रशासन ने मंगलवार रात पंजाब सरकार को पत्र भेज कर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मुलाकात की अनुमति वापस ले ली थी। अब 12 अप्रैल को तिहाड़ जेल प्रशासन और पंजाब जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होगी जिसमें मुलाकात को यकीनी बनाने की रणनीति तय की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के जेल विभाग ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और संजय सिंह से केजरीवाल की मुलाकात कराने और इस दौरान सुरक्षा प्रबंधों पर विचार-विमर्श करने के लिए 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे बैठक बुलाई है।

इस बैठक में पंजाब पुलिस के एडीजीपी स्तर के अधिकारी, दिल्ली पुलिस के अधिकारी और तिहाड़ जेल प्रशासन के अधिकारी हिस्सा लेंगे। यह बैठक केजरीवाल से मुलाकात के दौरान जेल में सुरक्षा प्रबंधों और जेल मैनुअल के मुताबिक मुलाकात को यकीनी बनाने पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक तिहाड़ जेल में केजरीवाल को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। तिहाड़ जेल की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) टीम केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात हैं। बताया गया कि केजरीवाल को सुबह शाम की सैर या फिर वकीलों से मुलाकात के दौरान क्यूआरटी के जवान उन्हें घेरे में रखते हैं ताकि किसी प्रकार के खतरे से बचा जा सके।

इस बैठक में सुरक्षा प्रबंधों के पूरा होने के बाद दोनों मुख्यमंत्रियों की मुलाकात कराई जाएगी। इससे पहले तिहाड़ जेल प्रशासन ने पंजाब सरकार को पत्र भेज कर बुधवार को मुलाकात निर्धारित की थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान और संजय सिंह मंगलवार की शाम को ही नई दिल्ली पहुंच गए थे लेकिन रात में तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से मुलाकात कराने में असमर्थता जताई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बौद्ध भिक्षुओं से जुड़ा बड़ा स्कैंडल : 5600 आपत्तिजनक वीडियो ..80,000 तस्वीरें और चैट रिकॉर्ड बरामद …100 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़

थाईलैंड में बौद्ध भिक्षुओं से जुड़ा एक ऐसा स्कैंडल सामने आया है, जिसने हर किसी को परेशान कर दिया है। इस मामले में एक महिला की भूमिका सामने आई है। महिला को गिरफ्तार कर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

518 ग्राम हेरोइन और डिजीटल कंडे सहित युवक ग्रिफ्तार : आई 20 कार और एक मोबाइल भी कब्जे में पुलिस ने लिया

|गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक युवक को 518 ग्राम हेरोइन और डिजीटल कंडे सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। इसके इलावा आरोपी का आई 20 कार और एक मोबाइल भी कब्जे में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रिटिश सेना में इतिहास रचा, मेजर मुनीश और कैप्टन हरप्रीत चौहान बने पहले भारतीय दंपति जिन्हे मिला कमीशन

लंदन / नई दिल्ली/ दलजीत अजनोहा : ब्रिटेन में बसे भारतीय समुदाय के लिए यह गर्व और प्रेरणा का क्षण है। मेजर मुनीश चौहान और कैप्टन हरप्रीत चौहान ने ब्रिटिश आर्मी में कमीशन प्राप्त...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Pharmacy College Hosts

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 21 : The halls of Rayat Bahra Pharmacy College buzzed with creativity as students participated in a dynamic poster-making competition centered around the theme “Pharmacist: The Backbone of Healthcare System.” The competition...
Translate »
error: Content is protected !!