मुख्यमंत्री मान ने बठिंडा में पार्टी के विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की : पार्टी की रणनीति तैयार करने के लिए इस बैठक को बुलाया गया था

by

बठिंडा : आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब में लोकसभा की सभी 13 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी पूरी मजबूती के साथ जमीनी स्तर पर काम में जुटी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान पार्टी के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं और आगामी चुनाव की रणनीति तैयार कर रहे हैं।  इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा में पार्टी के विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बठिंडा लोकसभा क्षेत्र में पार्टी की रणनीति तैयार करने के लिए इस बैठक को बुलाया गया था। इस बैठक की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा आज बठिंडा में विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई और बठिंडा लोकसभा क्षेत्र की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान हमारे प्रत्याशी सरदार गुरुमीत सिंह खुड्डियां भी मौजूद रहे और सभी ने इस सीट को जिताने के लिए अपना समर्थन दिया। इन्कलाब जिंदाबाद।

गौर करने वाली बात है कि आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा चुका है। जबकि पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान अगले पांच दिन में कर दिया जाएगा। खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अगले पांच दिनों में पंजाब के सभी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं कर रही है। उसने इंडिया गठबंधन से अलग पंजाब में चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। पार्टी को भरोसा है कि वह सभी 13 सीटों पर अकेले दम पर जीत दर्ज कर सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SGPC प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने नैतिक आधार पर अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें कारण

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी  के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी  ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। धामी का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब कुछ दिन पहले अकाल तख्त...
article-image
पंजाब

कनाडा में दो पंजाबी छात्रों की मौत : अमरगढ़ की 20 वर्षीय छात्रा प्रणीत कौर औऱ रईया के मनिंदर पाल सिंह की

संगरूर/अमृतसर, 27 नवंबर : कनाडा में अमरगढ़ से करीब 6 महीने पहले कनाडा पढ़ने गई 20 वर्षीय छात्रा की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। लड़की के पिता अमरगढ़ (मलेरकोटला) निवासी...
article-image
पंजाब

पदराणा गांव में धार्मिक स्थलों में बेअदबी करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध किया मामला दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर के पदराणा गांव में स्तिथ धार्मिक स्थलों पर स्थापित धार्मिक प्रतिमाओं को अज्ञात शरारती तत्वों दुआरा खंडित किया गया। जिसके चलते इलाके में माहौल तनाव पूर्ण हो गया और लोगो में...
article-image
पंजाब

Special camps to be held

Hoshiarpur/Nov. 22/Daljeet Ajnoha  : Deputy Commissioner-cum-District Election Officer Komal Mittal said that as per the directions of Chief Electoral Officer, Punjab, special camps will be held on 23.11.2024 (Saturday) and 24.11.2024 (Sunday) (except Assembly Constituency...
Translate »
error: Content is protected !!