मुख्यमंत्री मान ने बिगुल बजवाने का फैसला लिया वापस : सवाल खड़े हो रहे थे कि शहादत पर बिगुल क्यों बजाया जा रहा

by

चंडीगढ़। साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के शहीदी पर्व पर दस मिनट तक शोक बिगुल बजाने के अपने फैसले को मुख्यमंत्री भगवंत मान  ने वापस ले लिया है।

मुख्यमंत्री ने 22 दिसंबर को फैसला लिया था कि 27 दिसंबर को शहीदी पर्व पर सुबह 10 बजे से 10.10 बजे तक शोक बिगुल बजाया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस फैसले की इंटरनेट मीडिया पर सवाल खड़े किए जा रहे थे। अधिकांश लोगों का कहना था कि सिखों में शहीदी दिवस पर मातम नहीं मनाया जाता। इसलिए मातमी बिगुल नहीं बजना चाहिए। चारों तरफ से उठ रही मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा ‘मैं बिल्कुल भी नहीं चाहता हूं कि शहादत वाले दिन संगत (श्रद्धालु) साहिबजादों की कुर्बानी को नमन करने के अलावा कोई और वाद-विवाद में पड़े। इसलिए भावनाओं की कद्र करते हुए पंजाब सरकार की तरफ से 27 दिसंबर को श्री फतेहगढ़ साहिब में बिगुल बजाने वाला फैसला वापस लिया जाता है।’ मुख्यमंत्री द्वारा फैसला वापस लेने पर लोगों ने उनकी सराहना की। क्योंकि पहले यह सवाल खड़े हो रहे थे कि शहादत पर बिगुल क्यों बजाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने अपना फैसला वापस लिया

लोग इंटरनेट मीडिया पर लिख रहे थे कि सिखों में शहीदी पर्व को ‘चढ़दी कलां’ के रूप में लिया जाता न की मातम मनाया जाता है। इसलिए साहिबजादों के शहीदी पर्व पर मातमी बिगुल नहीं बजना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इसके बाद अपना फैसला वापस ले लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रयात बाहरा स्कूल में पारंपरिक उल्लास से मनाया गया तीज महोत्सव

छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां , विशेष टाइटल्स से हुआ सम्मानित होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   रयात बाहरा (10+2 ) स्कूल विंग में तीज महोत्सव पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आज़म स. भगत सिंह हरियावल लहर के अंतर्गत प्रदेश को बनाया जाएगा हरा-भरा: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने सरकारी कालेज व सरकारी कन्या सी. से स्कूल रेलवे मंडी में किया पौधारोपण होशियारपुर : 22 जुलाई: कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज शहीद-ए-आज़म स. भगत सिंह हरियावल...
article-image
पंजाब

Collection of property tax, water

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Jan. 3 : Commissioner Municipal Corporation Dr. Amandeep Kaur informed that the collection of property tax, water and sewerage bills, trade license and rent/tehbazaari has been started in the Municipal Corporation office....
article-image
पंजाब

ब्रिटेन(UK) की नागरिकता लेने के लिए आवेदन किया हुआ था : अमृतपाल ने पत्नी किरणदीप कौर के आधार पर ही नागरिकता मांगी

लुधियाना : अमृतपाल सिंह ने यूनाइटेड किंगडम यानी ब्रिटेन की नागरिकता लेने के लिए आवेदन किया हुआ है। अमृतपाल ने फरवरी महीने में आवेदन किया था। अमृतपाल किरणदीप कौर के साथ शादी करने के...
Translate »
error: Content is protected !!