हर वर्ग के लोगों द्वारा नशा विरोधी साइकिल रैली को बड़ी स्वीकृति : मुख्यमंत्री ने कहा रैली नशों के गंभीर परिणामों और नशे से मुक्त जीवन की महत्ता के बारे में जागरूकता करेगी पैदा

by

नेक प्रयास के लिए मुख्यमंत्री की सराहना
लुधियाना, 16 नवंबर: नशों की बीमारी के खि़लाफ़ जागरूकता पैदा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा निकाली गई विशाल नशा विरोधी रैली को हरेक वर्ग के लोगों ने बड़ी स्वीकृति दी।

मोहन सिंह हुसैनीवाला ने कहा कि वह आज इस रैली में विशेष तौर पर शामिल होने के लिए आए हैं। वह अपने साथ हुसैनीवाला की पवित्र मिट्टी भी साथ लाए हैं। उन्होंने कहा कि अब सरहदी इलाकों में भी लोग नशों की कमर तोडऩे के लिए पंजाब सरकार का साथ देने लगे हैं। पंजाब सरकार के नशों को ख़त्म करने के लिए यत्न एक दिन सफल होंगे।

बरजिन्दर सिंह भुल्लर ने कहा कि वह और उनके सभी साथी साईकलिंग करते हैं परन्तु अब पंजाब सरकार ने नशों को जड़ से ख़त्म करने के साथ-साथ साइकिल की सवारी को प्रोत्साहित करने का भी प्रयास किया है, जिसकी जितनी भी सराहना की जाये, वह कम है। इस प्रयास से लोग साइकिल चलाने की ओर प्रोत्साहित होंगे।

इस नेक प्रयास का समर्थन करते हुए अश्वनी बस्सी सुनाम ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा ऐसी साइकिल रैली एक साल पहले संगरूर में भी निकाली गई थी और इस रैली का नेतृत्व भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया था। आज दूसरी बार वह ऐसी रैली में भाग लेने के लिए विशेष तौर पर सुनाम से आए हैं। वह अपने साथ शहीद उधम सिंह सुनाम जी के घर की मिट्टी भी साथ लाए हैं।

हरजीत सिंह गिल और विनय ढंड ने कहा कि लुधियाना साइकिल उद्योग का हब है। इस शहर से ऐसी रैली शुरू करने से यहाँ साइकिल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, वहीं आम लोगों में भी साइकिल चलाने का रुझान बढ़ेगा। पंजाब सरकार द्वारा लोगों को सेहत के साथ-साथ खेलों के साथ जोडऩे के प्रयास सराहनीय हैं।

विशाल आहलूवालिया ने कहा कि नशों को जड़ से ख़त्म करने के लिए ज़रूरी है कि ज़मीनी स्तर पर लोगों को इसके बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाये। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसी गतिविधियों निरंतर करवानी चाहीए हैं।

इस प्रयास की सराहना करते हुए जसमन बम्बे साईकल्ज़ ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य को नशों की बीमारी से मुक्ति दिलाने के लिए पुरज़ोर यत्न कर रही है। अब लोग भी इसमें पूरा सहयोग कर रहे हैं। यह एक अच्छी पहल है और धीरे-धीरे यह यत्न एक लहर में तबदील होंगे।

विद्यार्थी अनमोल सिंह ने कहा कि वह अभी स्कूल में ही पढ़ता है। उसने बताया कि पिछले समय के दौरान उसने कई ऐसे बच्चे भी देखे हैं जो छोटी उम्र में ही नशों की आदत का शिकार हो गए थे। परन्तु अब समय बहुत तेज़ी से बदल रहा है। नौजवान खेलों और साईकलिंग से जुडऩे लगे हैं। उसने कहा कि वह और उसके कई साथी आज पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए आए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

न्यू दशमेश पब्लिक हाई स्कूल सैला कलां का नतीजा शानदार रहा :  छात्रा कृतिका, मुस्कान,गुरवीर सिंह ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सत्र 2023-24 के लिए घोषित आठवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम में न्यू दशमेश पब्लिक हाई स्कूल सैला कलां ने शानदार नतीजा रहा । स्कूल के एमडी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूटी इंजीनियर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 21 मई : यूटी इंजीनियर्स एसोसिएशन के चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गए, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित की गई। नवनिर्वाचित...
article-image
पंजाब

3 सितंबर तक सभी स्कूल बंद करने के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने दिए आदेश

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने राज्य में चल रही बाढ़ की स्थिति के कारण सभी स्कूलों की छुट्टियों को 3 सितंबर तक बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह घोषणा की। इससे पहले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई नेता हिरासत में : ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर आप का प्रदर्शन

चंडीगढ़ में निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर नारेबाजी, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग; भाजपा ने आप पर ही लगाए धांधली के आरोप नई दिल्ली/चंडीगढ़, 10 अक्टूबर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!