मुख्यमंत्री सुक्खू का आया बड़ा बयान : 2600 गेस्ट टीचर की भर्ती हिमाचल सरकार ने रोकी

by

एएम नाथ। शिमला, 20 जनवरी :  हिमाचल प्रदेश में स्कूलों-कॉलेजों में 2600 गेस्ट टीचरों की भर्ती की घोषणा करने वाली सुक्खू सरकार ने अब इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गेस्ट टीचर भर्ती के क्रियान्वयन को आगामी आदेशों तक रोक लगाने की बात कही है। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति को गहन विचार-विमर्श के बाद लागू किया जाएगा और इसे अमलीजामा पहनाने से पहले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि गेस्ट टीचर भर्ती अस्थायी है और गेस्ट टीचरों को पीरियड के अनुसार घंटे के आधार पर भुगतान किया जाएगा। उनकी मासिक या वार्षिक आधार पर कोई स्थायी भर्ती नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए इन शिक्षकों को भर्ती करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता शिक्षा के मामले में हिमाचल प्रदेश 18वें स्थान पर खिसक गया है और इसके पीछे शिक्षकों के तबादले मूलभूत कारण है। तबादलों की वजह से कई-कई दिन शिक्षक स्कूल व कॉलेजों में उपलब्ध नहीं होते और गेस्ट टीचर भर्ती नीति में यह प्रावधान किया गया है कि इस अवधि में उस स्कूल के प्रधानाचार्य व क्षेत्र के अधिकारी को यह अधिकार मिलेगा कि वे अपने स्कूल-कॉलेज में मेरिट आधार पर योग्य गेस्ट टीचर की भर्ती करे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में सांसद और विधायक – प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदारों में जसवां परागपुर से विधायक विक्रम ठाकुर सहित 4 विधायक और 3 सांसद

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव आखिरी चरण में हैं और अब पार्टी जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करेगी। केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधायक कमलेश ठाकुर ने पंचायत घियोरी का दौरा किया : जनसुनवाई में सड़क, पेयजल व स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों का हुआ त्वरित समाधान

कम्युनिटी हॉल हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की राकेश शर्मा :  देहरा/तलवाड़ा |  विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत घियोरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों...
हिमाचल प्रदेश

58 लाख से निखरेगा बीटन खेल मैदान, बीटन में 63 केवी क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की घोषणा, कुटिया के लिए बनेगा 25 हजार लीटर का पानी का टैंक : राजनीति में जनसेवा और जनकल्याण ही मेरा ध्येय – मुकेश अग्निहोत्री

हरोली की बीटन पंचायत में स्थित स्वामी अभेदानंद महाराज (ब्रह्मलीन) समाधि वाली कुटिया के विविध निर्माण कार्यों के लिए दिए 25 लाख ऊना, 21 जुलाई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजनीति में जनसेवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल-बाल बचे 17 यात्री : हिमाचल के लाहौल मे तेलिंग नाला के पास एचआरटीसी बस पर गिरा हिमखंड

एएम नाथ । लाहौल : हिमाचल के लाहौल मे तेलिंग नाला के पास एचआरटीसी बस पर गिरा हिमखंड नाथ। कुल्लू लाहौल के तेलिंग नाला में एचआरटीसी की बस हिमस्खलन की चपेट में आ गई।...
Translate »
error: Content is protected !!