मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पहुंचे मंडी, नए कोर्ट परिसर के शिलान्यास समारोह में होंगे शामिल

by
मंडी, 14 मार्च।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज देर सायं मंडी प्रवास पर पहुंचे। वे रविवार 15 मार्च को मंडी के नए न्यायिक परिसर के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री संस्कृति सदन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में भी शामिल होंगे।
आज कांगनीधार पहुंचने पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
परिधि गृह मंडी में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, एडवोकेट जनरल अनूप रत्तन, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, अनुसूचित जाति एवं जन जाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल, उपाध्यक्ष हिप्र जल प्रबंधन बोर्ड शशि शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर, मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंहमार, मंडलायुक्त आर.के. प्रुथी, डीआईजी राहुल नाथ, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य भी इस मौके पर मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माता नवाही देवी मेला विधिवत रूप से शुरू मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। सरकाघाट, 14 जून :  उपमण्डल सरकाघाट की ग्रांम पंचायत नवाही में माता नवाही देवी मेला पारंम्परिक शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया।  14 जून से 17 जून तक आयोजित होने वाले इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त भारत अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर करें कार्य …. कुलवंत सिंह पोटन

राकेश शर्मा,  देहरा/तलवाड़ा :  नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत जिला कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज विकास खंड कार्यालय देहरा के सभागार में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस ने किये आवश्यक प्रबंध पूरे

26 दिसंबर को वॉकाथॉन रूट व ट्रैफिक व्यवस्था को रूट चार्ट किया जारी, 500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात एएम नाथ। बिलासपुर 23 दिसम्बर: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 26 दिसंबर को आयोजित की जा रही एंटी-चिट्टा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कोकोवाल मज़ारी व गढ़ीमानसोवल जंगलों की खड्डों में अवैध माइनिंगमाइनिंग : बरसात के बाद एक बार फिर माइनिंग माफिया सरगर्म

गढ़शंकर।  गढ़शंकर के गांव कोकोवाल मज़ारी व गढ़ीमानसोवल जंगलों की खड्डों में अवैध माइनिंग चल रही है।  बरसात के मौसम के पहले भी माइनिंग माफिया ने हजारों टिप्पर बोल्डर पत्थर के उठा लिए थे...
Translate »
error: Content is protected !!