मुख्यमंत्री सुख्खू दुआरा हाउस ऑफ लॉर्ड्स में ऐतिहासिक भाषण देना प्रदेश के लिए गौरव का क्षण: दीपक शर्मा

by

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लंदन स्थित ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में ऐतिहासिक भाषण दिया। उन्होंने अपने मुख्य संबोधन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है।

जिक्रयोग है कि मुख्यमंत्री सुक्खू इन दिनों परिवार के साथ इंग्लैंड के दौरे पर हैं। मंडी जिला कांग्रेस कमेटी मंडी की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह ऐतिहासिक अवसर प्राप्त कर देश और प्रदेश विशेषकर युवाओं और निवेशकों के सामने हिमाचल को स्वच्छ ऊर्जा, पर्यटन, बागवानी, सूचना प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में निवेश हेतु एक मजबूत और संभावनाशील गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया है। दीपक शर्मा ने कहा, कि मुख्यमंत्री सुक्खू का यह संबोधन मात्र एक औपचारिक भाषण नहीं, बल्कि हिमाचल के आत्मनिर्भरता के संकल्प और विकास की दिशा में उनकी दूरदर्शिता का प्रमाण है।

उन्होंने व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर हिमाचल की जो परिकल्पना रखी है, वह अब वैश्विक स्तर पर गूंज रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इंडो-यूरोपियन बिजनेस फोरम द्वारा लीडरशिप एंड गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित किया जाना भी प्रदेशवासियों के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर दीपक शर्मा ने प्रदेश की जनता को भी बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हर हिमाचली का सम्मान और पहचान है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बारापुर के जंगल में पंचायती जमीन में पड़ती पहाडिय़ों में अवैध माईनिंग कर चोरी उठाया पत्थर रेत और मिट्टी : पंचायत व लोगो के मौके पर पहुंचने पर माईनिंग माफिया के लोग जेसीवी, पोकलाईन मशीनें व टिप्पर लेकर भागे

पंचायत ने माईनिंग माफिया के खिलाफ माईनिंग एकट, वन एकट तहत कारवाई करने के साथ चोरी का मामला दर्ज करने की मांग की गढ़शंकर : गांव बारापुर की बलाचौर के गांव चांदपुर रुडक़ी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीदों की प्रतिमाओं के रखरखाव एवं समारोहों की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित

एएम नाथ। पालमपुर, 4 जुलाई: – नगर निगम पालमपुर क्षेत्र में स्थापित वीर शहीदों की प्रतिमाओं के रखरखाव तथा महत्वपूर्ण अवसरों पर श्रद्धांजलि अर्पित करने की व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को बैठक का आयोजन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कोकोवाल मज़ारी व गढ़ीमानसोवल जंगलों की खड्डों में अवैध माइनिंगमाइनिंग : बरसात के बाद एक बार फिर माइनिंग माफिया सरगर्म

गढ़शंकर।  गढ़शंकर के गांव कोकोवाल मज़ारी व गढ़ीमानसोवल जंगलों की खड्डों में अवैध माइनिंग चल रही है।  बरसात के मौसम के पहले भी माइनिंग माफिया ने हजारों टिप्पर बोल्डर पत्थर के उठा लिए थे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शैक्षणिक एवं सांस्कृति आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने हेतु एमओयू साइन

राजकीय महाविद्यालय सलूणी व राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के मध्य हुआ समझौता एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी तथा राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के मध्य आज शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने...
Translate »
error: Content is protected !!