मुख्यमंत्री हमारी सरकार का नहीं अपने सरकार में करवाए कामों का ब्यौरा दें : जयराम ठाकुर

by

 

एएम नाथ। शिमला : जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री झूठ बोलना बंद करें और 2 साल में उन्होंने जो काम अपनी सरकार में करवाए उसका ब्यौरा दें। अधिकारी उन्हें गुमराह कर रहे हैं और झूठे आंकड़े दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जितने भी काम मीडिया के सामने गिनवाए हैं उन सारे कामों की स्वीकृति भाजपा के सरकार में हुई थी, उनकी डीपीआर भाजपा की सरकार में स्वीकृत हो गई थी और उन सभी प्रोजेक्ट पर भाजपा सरकार में ही काम शुरू हो गया था। इसलिए झूठ बोलकर प्रदेश को बरगलाने की बजाय मुख्यमंत्री यह बताएं कि उनके दो साल के कार्यकाल में विधायक प्राथमिकता के कितने नए काम का प्रस्ताव बना, कितने नए कामों की स्वीकृति मिली, कितने नए कामों की डीपीआर बनी और कितने नए काम शुरू हुए। मुख्यमंत्री होते हुए हर बात पर झूठ बोलना, बार-बार झूठ बोलना उनके न तो व्यक्तित्व को शोभा देता है और न ही उनके पद की गरिमा के अनुकूल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का प्रवास कार्यक्रम जारी

14 से 19 अक्तुबर को पांगी और भरमौर का करेंगे दौरा परियोजना सलाहकार समिति बैठक की करेंगे अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :-राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास व लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 14...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां पूरी : DC मुकेश रेपसवाल

मेले की प्रथम सांस्कृति संध्या में कुमार साहिल, गौरव कौंडल, गुलशन पाल, भावना जरयाल तथा बनगढ़ पुलिस बैंड देंगे अपनी प्रस्तुति सुरक्षा के भी किए सभी पुख्ता प्रबंध, ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से होगी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया सम्मानित

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में चीन के हांगझोऊ में सम्पन्न एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प से प्रदेश आत्मनिर्भर बनाने की और अग्रसर : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

18 माह के कार्यकाल के दौरान 10  गारंटियों में से पांच गारंटियां पूरी कर निभाया वायदा  ,  चंबा ज़िला के सर्वांगीण विकास को लेकर उठाए जा रहे हैं आवश्यक कदम एएम नाथ। चंबा, 13 सितंबर...
Translate »
error: Content is protected !!