मुख्य सचिव ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की

by
एएम नाथ। शिमला।  मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आज प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों, उपायुक्तों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने कहा कि निरंतर भारी बारिश और बाढ़ से प्रदेश के कई हिस्सों से भू-स्खलन की घटनाएं हुई है, जिससे सामान्य जन-जीवन प्रभावित हुआ है। इन प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुर्नबहाली कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है ताकि लोगों को राहत पहुंचाई जा सके और जनजीवन जल्द पटरी पर लौट सके। उन्होंने कहा कि मणिमहेश में फसे सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
बैठक में मुख्य सचिव ने बाढ़ प्रभावित जिलों के उपायुक्तों से वर्चुअल माध्यम से स्थिति की जानकारी ली और उनकी आवश्यकताओं के बारे में पूछा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सड़क, पेयजल, बिजली और टेलीफोन जैसी आवश्यक सुविधाओं को शीघ्र बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, सचिव लोक निर्माण अभिषेक जैन, शिक्षा सचिव राकेश कंवर, निदेशक एवं विशेष सचिव राजस्व, आपदा प्रबंधन डीसी राणा, विभिन्न जिलों के उपायुक्त तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा पर वीडियो बनाकर जीतें 25 हजार रुपये का इनाम

सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव के लिए 15 फरवरी तक भेज सकते हैं प्रविष्टियां एएम नाथ। चम्बा :  सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनवरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहलां के विक्रांत बौंसरा बने डीएसपी

ऊना । हिमाचल प्रदेश के होनहार पुलिस आफिसर एवं गांव देहलां से संबंधित विक्रांत बौंसरा को डीएसपी नियुक्त किया गया है। जिनकी तैनाती शाहपुर (कांगड़ा) में हुई है। सिविल इंजीनियर विक्रांत बौंसरा वर्ष 2008...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोदरेज कंपनी ने थाना डिस्पेंसरी में सीएसआर के तहत 6 लाख रुपये के कराए विकास कार्य

डिस्पेंसरी में बनाया शेड व स्टोर का किया रिपेयर, वारटर कूलर व कुर्सियों का कराया प्रबंध बद्दी, 30 जनवरी (तारा) : बद्दी स्थित गोदरेज कंपनी ने अपने सीएसआर के तहत आयुष विभाग की थाना स्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संत निरंकारी मिशन के स्वयं सेवकों ने की पेयजल स्रोतों की सफाई

पट्टा मेहलोग,22 फरवरी (तारा) : संत निरंकारी मिशन की बरोटीवाला शाखा के स्वयंसेवियों ने ” स्वच्छ जल स्वच्छ मन ” कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत कैंडोल के गांव पिपलटा में पीने के पानी की...
Translate »
error: Content is protected !!