मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा : बर्खास्त डीएसपी गुरशेर संधू

by

चंडीगढ़ :  जेल में गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई के साक्षात्कार के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। बर्खास्त डीएसपी गुरशेर संधू की ओर से उनके वकील ने दलील दी कि पूरे प्रकरण में उन्हें ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है जबकि अदालत शुरुआत से कहती रही है कि सिर्फ निचले स्तर के अधिकारियों पर कार्रवाई न हो बल्कि इसके पीछे के वरिष्ठ जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान भी की जाए।

लॉरेंस कभी कस्टडी में था ही नहीं’

वकील ने दावा किया कि लॉरेंस बिश्नोई को जिस दिन पंजाब लाया गया उसी दिन से लेकर बाद में खरड़ के सीआइए कांप्लेक्स में रखने तक वह हर समय एजीटीएफ की ही कस्टडी में था। लॉरेंस कभी उसकी कस्टडी में था ही नहीं। इसके बावजूद उन्हें मामले में नामजद किया गया और सेवा से बर्खास्त भी कर दिया गया। वकील ने यह भी कहा कि मामले की जांच कर रही जांच टीम ने खुद एजीटीएफ की भूमिका पर सवाल उठाए थे।

डीएसपी गुरशेर संधू के वकील ने अदालत को बताया कि पहले उन्हें उचित सुरक्षा दी गई थी, लेकिन अब वह सुरक्षा उनके परिवार से वापस ले ली गई, जिससे खतरा बढ़ गया है। उन्होंने चंडीगढ़ में दो दिन पहले हुई गोलीबारी का हवाला देते हुए कहा कि लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल से ही हत्याओं के निर्देश दे रहा है।

साबरमती जेल में केक भेजा

पंजाब सरकार की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट ने कहा कि यदि डीएसपी गुरशेर संधू जांच में शामिल होकर पूरी जानकारी दे दें तो स्थिति स्पष्ट हो सकती है। अदालत को यह भी बताया कि पिछले साल गुरशेर संधू ने लॉरेंस के जन्मदिन पर साबरमती जेल में केक भेजा था, जो गंभीर संदिग्ध व्यवहार है।

संधू के वकील ने कहा कि अगर कोर्ट अनुमति दे तो वह वीडियो कान्फेंसिंग के जरिए भी जांच में शामिल होने को तैयार हैं। साथ ही उन्होंने अनुरोध किया कि उन्हें 10 दिन की राहत दे दी जाए ताकि वे व्यक्तिगत रूप से भी जांच में शामिल हो सकें। अदालत ने सुनवाई 15 दिसंबर तक स्थगित कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीमा पर ड्रोन तस्करी की कोशिश नाकाम : 1.497 किलो हेरोइन जब्त

अमृतसर :  भारत–पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ भेजे जाने की एक कोशिश को विफल किया है। बीएसएफ की 117 बटालियन ने शाहपुर सीमा चौकी के पास तलाशी अभियान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रेत बजरी से भरे सैकड़ों ओवरलोडिड टिप्पर रात के अँधेरे में गायब : गढ़शंकर नंगल रोड हिमाचल प्रदेश से रेत बजरी लेकर आने वाले करीब आठ टिप्परों के चलान

माइनिंग विभाग और पुलिस विभाग ओवरलोडिड और बिना माइनिंग के कागजात के रेत बजरी लेकर आने वाले टिप्परों के खिलाफ करवाई में जुटा रहा गढ़शंकर :   गढ़शंकर नंगल रोड़ पर स्पेशल टास्क फाॅर्स द्वारा...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने संसद में उठाया चंडीगढ़ के लिए मेट्रो का मुद्दा

अंबाला से कुराली और लांडरां से पिंजौर तक एमआरटीएस स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से 25,000 करोड़ रुपये जारी करने की मांग चंडीगढ़, 11 दिसंबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष...
Translate »
error: Content is protected !!