मुफ्त में खरबूजा खाने वाले सिपाही निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने की कार्रवाई

by
हरदोई जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो सिपाही रोजना मुफ्त में एक ठेले से खरबूजा खाते थे।
हरदोईःउत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सिपाही मुफ्त में खरबूज खाते हुए पकड़े गए। पिहानी कोतवाली क्षेत्र में दो पुलिसकर्मियों पर एक ठेले वाले से जबरन वसूली का आरोप लगा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने लिया मामले का संज्ञान
डाइनामाइट न्यूज़संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में पीड़ित थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लिया और कोतवाली पहुंचकर लखपति की बात शुरू की।
दोनों सिपाही हुए निलंबित
बता दें कि मामले के बाद दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया और लखपति की तहरीर पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दे दिया गया है।
खरबूजा बेचकर भरता है परिवार का पेट
दरअसल, लखपति खीरे-खरबूजे का ठेला लगाता है, जिसके चलते वह अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करता है। वायरल वीडियो में उसने बताया कि बुधवार को दो सिपाही उसके ठेले पर आए। उन्होंने बीस रुपये के खरबूजे मुफ्त में मांगे। लखपति ने जब मना किया तो सिपाहियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
सिपाही गाली-गलौज करते हुए खाते थे खरबूजा
इसके बाद से वे दो सिपाही रोजाना ठेले पर आकर उसे परेशान करने लगे। आज भी सिपाही आए और गाली-गलौज करते हुए खीरे-खरबूजे मुफ्त में ले गए। परेशान होकर लखपति अपना ठेला लेकर कोतवाली पहुंचा।
लखपति ने बताया पूरा मामला
लखपति ने रोते हुए बताया कि वह मेहनत करके परिवार पालता है। सिर्फ बीस रुपये के खरबूजे मुफ्त में न देने पर पुलिस वाले सड़क पर उसका अपमान करते हैं और आए दिन गाली गलौज करते हैं। पुलिस कर्मियों के इस अमानवीय व्यवहार से वह मानसिक रूप से परेशान है।
पुलिस अधीक्षक ने ली मामले की जांच
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन पिहानी कोतवाली पहुंचे और पीड़ित लखपति को बुलवा कर पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं एसपी ने दोनों सिपाहियों को तत्काल निलंबित कर दिया और लखपति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई से खुश हुआ ठेलेवाला
पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन द्वारा की गई न्याय पूर्ण कार्यवाही से जहां लखपति संतुष्ट हुआ है, वहीं समाज में भी एक मैसेज गया है लोग पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई इस कार्यवाही की तारीफ कर रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized

Khám Phá go88 live

go88 live vip go88 live vip là một trong căn nguyên game online vẫn vươn lên là chuyển thật tình điểm ghi chú trong thành viên gia đình hữu game thủ Việt Nam. Với...
Uncategorized

Khám Phá Thế Giớ

vlxx sub Trang web vlxx sub vẫn nổi lên như một điểm cho sắm chọn lôi cuốn cho gần như người thân dân bằng lòng cá trực tuyến trực tuyến. Với dạng hình thân...
Uncategorized

Khám Phá xe má

xe máy gogo xe máy gogo sẽ nổi lên như một số trong cụm căn nguyên cá cược trực đường vậy đầu tại đất loại dung dịch hình chữ S, sở hữu đến đến...
Uncategorized

Khám Phá 188bet betting88

188bet betting88 win 188bet betting88 win là một trong đông hòn đảo hệ điều hành cá cược online khu vực trước tiên tại việt nam, đem lại cho thiết yếu bản thân thời dịp...
Translate »
error: Content is protected !!