मुसलमानों की विरासत को बचाने की कोशिश या धार्मिक हस्तक्षेप….? जानिए वक्फ अधिनियम 2025 में क्या है सच्चाई?

by
देशभर में अधिनियम 2025 का संशोधन पर  तीखी बहस और गहमागहमी का कारण बन गया है. कुछ लोग इसे मुसलमानों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप और सांप्रदायिक स्वतंत्रता पर खतरा बता रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर, कुछ इसे वक्फ संपत्तियों के सुधार और पारदर्शिता की दिशा में एक अहम कदम मान रहे हैं।
खासतौर पर पंजाब, जहां देश की 9% वक्फ संपत्तियां स्थित हैं, वहां इस संशोधन को लेकर सबसे ज्यादा हलचल देखी जा रही है।
लेकिन जब इन आशंकाओं की परतों को हटाकर देखा जाए, तो यह स्पष्ट होता है कि यह संशोधन न तो किसी षड्यंत्र का हिस्सा है और न ही धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला, बल्कि यह मुसलमानों को उनकी ऐतिहासिक विरासत को व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से प्रबंधित करने का अवसर देता है।
क्या है वक्फ अधिनियम संशोधन 2025?
इस संशोधन का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को अधिक पारदर्शी, डिजिटलीकृत और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है. भारत में 38 लाख एकड़ में फैली वक्फ संपत्तियां हैं, जिनसे अनुमानित तौर पर हर साल 12,000 करोड़ रुपये की आय हो सकती है, लेकिन वास्तविक आय सिर्फ 166 करोड़ तक सिमटी रहती है. यह न केवल संसाधनों की बर्बादी है, बल्कि गरीबों और जरूरतमंदों को मिलने वाले लाभ से भी उन्हें वंचित करता है।
वक्फ संपत्तियों का प्रबंधन एक धर्मनिरपेक्ष कार्य
अक्सर यह तर्क दिया जाता है कि वक्फ संपत्तियां एक पवित्र धार्मिक मामला हैं और सरकार या किसी बाहरी एजेंसी की निगरानी इसमें उचित नहीं है. लेकिन 1964 में सुप्रीम कोर्ट ने इस भ्रम को तोड़ते हुए साफ किया था कि वक्फ संपत्तियों का प्रबंधन एक धर्मनिरपेक्ष कार्य है. इसलिए, इनका पारदर्शी और उत्तरदायी संचालन जरूरी है।
डिजिटलीकरण और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम
इस अधिनियम में वक्फ संपत्तियों की डिजिटली रिकॉर्डिंग, ऑडिट, और कुशासन पर नकेल कसने जैसे प्रावधान शामिल किए गए हैं. इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन संपत्तियों का लाभ सही मायनों में गरीब, जरूरतमंद और अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचे।
हमला नहीं, समाधान है
विरोध का एक और कारण है वक्फ बोर्डों में गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति. लेकिन यह कोई नई बात नहीं है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 1965 में साफ कहा था कि वक्फ का प्रबंधन धर्मनिरपेक्ष प्रकृति का होता है और गैर-मुस्लिम भी इसमें भूमिका निभा सकते हैं. पंजाब जैसे राज्यों में जहां वक्फ भूमि विवादों में फंसी हुई है, वहां कानूनी विशेषज्ञता वक्फ की संपत्तियों को पुनः प्राप्त करने में सहायक हो सकती है।
वक्फ अधिनियम 2025 का उद्देश्य
गैर-मुस्लिम विशेषज्ञों की भागीदारी कोई हस्तक्षेप नहीं, बल्कि एक ऐसी प्रोफेशनल व्यवस्था है जो पारदर्शिता और उत्तरदायित्व लाती है. यह जरूरी इसलिए भी है क्योंकि कई वक्फ मुतवल्ली ऑडिट और जवाबदेही से बचते आए हैं. वक्फ अधिनियम 2025 का संशोधन मुसलमानों को कमजोर करने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें एक उपेक्षित और बर्बाद हो रही विरासत को नई दिशा देने का अवसर देता है. यह कानून अगर सही तरीके से लागू होता है, तो यह वक्फ संपत्तियों को विकास और सामाजिक सेवा का मजबूत जरिया बना सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक्टिव केस फाइंडिंग मुहिम को बढ़ाने के दिए निर्देश : ज़िला में क्षय रोग उन्मूलन को लेकर समीक्षा आयोजित

एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज ज़िला में क्षय रोग उन्मूलन को लेकर ज़िला टीबी फॉर्म एवं ज़िला स्तरीय क्षय रोग उन्मूलन समिति बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने...
article-image
पंजाब , समाचार

ड्रोन के जरिए हथियारों और गोला-बारूद की सीमा पार से तस्करी का मामला : मोहाली में एनआईए की विशेष अदालत में मलकीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट की दायर

चंडीगढ़ : राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सीमा पार हथियार तस्करी मामले में मलकीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि वह पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्कर रहमत अली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बनी 163 के क़रीब दवाइयों के सैंपल फेल : पीजीआई चंडीगढ़ में अक्टूबर माह में 5 मरीज़ों की हुई थी मौत

नालागढ़ : 2022 के 11 महीनों में हिमाचल में बनी 163 के क़रीब दवाइयों के सैंपल फेल हो चुके हैं। दवाओं की गुणवत्ता को सुधारने के लिए ड्रग विभाग भी पूरी तरह से मुस्तैद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आई लव यू भूमि मेम – स्टूडेंट ने आंसर शीट में अपनी फेवरेट टीचर पर लिखा ऐसा निबंध : खूब हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर हमेशा कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां तमाम तरह के वीडियो के अलावा कुछ पोस्ट भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं।अभी इसी तरह का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर हर...
Translate »
error: Content is protected !!