मूल स्वरूप में पुरानी पेंशन को बहाल करने वाले देश का पहला राज्य बना हिमाचल : अब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कर्मचारियों को गुमराह करने के लिए तथ्यहीन बातें कर रहे – विधायक चंद्रशेखर

by

एएम नाथ। शिमला, 20 अप्रैल :  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रशेखर ने कहा है कि पुरानी पेंशन स्कीम मामले में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर फ़िल्मी संगत की रंगत चढ़ गई है और वह तथ्य भी भूल गए हैं।उन्होंने शनिवार को एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए पहली ही कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल की और हिमाचल प्रदेश अपने मूल स्वरूप में पुरानी पेंशन को बहाल करने वाले देश का पहला राज्य बना। जबकि अब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कर्मचारियों को गुमराह करने के लिए तथ्यहीन बातें कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रत्याशी कांग्रेस सरकार द्वारा बहाल की गई पुरानी पेंशन स्कीम के वजूद को ही नकार रही हैं और बार-बार यह कह रही हैं कि कांग्रेस ने तो ओपीएस दी ही नहीं। जबकि राज्य सरकार ने मंडी जिला के एक हजार से अधिक रिटायर्ड कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दे दिया है और जिला में काम कर रहे 22 हजार से अधिक कर्मचारियों को ओपीएस के दायरे में लाकर उनका भविष्य सुरक्षित किया है। इसलिए वह अपने तथ्य भी ठीक करें और भाजपा प्रत्याशी का ज्ञानवर्धन भी करें।

चंद्रशेखर ने कहा कि जयराम ठाकुर स्पष्ट करें कि क्या भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय नीति में बदलाव करते हुए पुरानी पेंशन स्कीम को देश भर में लागू करने का फ़ैसला कर लिया है। क्या भाजपा पार्लियामेंटरी बोर्ड से जयराम ठाकुर को पुरानी पेंशन पर फ़ैसला करने की शक्ति दे दी है। अगर पुरानी पेंशन को लागू करने का फ़ैसला भाजपा का है, तो राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही कांग्रेस सरकार के समय दी गई पुरानी पेंशन को दोबारा बंद क्यों कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जब पिछली भाजपा सरकार के समय कर्मचारी पुरानी पेंशन की माँग कर रहे थे तो मुख्यमंत्री रहते हुए जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों को एक बार भी बातचीत के लिए नहीं बुलाया। बल्कि आंदोलन करने पर कर्मचारियों को पुलिस से पिटवाया गया, उन पर पानी की बौछारें चलाई गई और उनकी मज़ाक़ बनाया गया।

कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन माँगने पर कर्मचारियों को चुनाव लड़ने की चुनौती दी गई। हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारी जयराम ठाकुर की उन अपमानजनक बातों को भूले नहीं हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वक्फ संशोधन विधेयक पास होने से हो जाएगा कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति का अंत : जयराम ठाकुर

वक्फ बोर्ड को भूमाफियाओं और लुटेरों के चंगुल से मुक्त करवाकर गरीब मुसलमानों के हित में इस्तेमाल करना बहुत जरूरी कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा ये संशोधन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के प्रत्याशी के बार सभी क्षेत्रों का दौरा भी कर आए, कांग्रेस टिकट नहीं दे पाई : खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे – जयराम ठाकुर

चुराह के पटना प्रमुख और कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष , पन्ना प्रमुख को चुनाव की गिनती के पहले ही पता होता है कितने वोट मिलेंगे एएम नाथ। चंबा/ चुराह :  नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेंद्र राणा और सुधीर शर्मा को धमकी भरा पत्र मिलने को मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर ने दिया नौटंकी करार

शिमला : मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर ने बाग़ी राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा को धमकी भरा पत्र मिलने को नौटंकी करार दिया है। बागियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दोनों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल की बैठक में अनेक महत्त्वपूर्ण निर्णय : नंबरदारों के मासिक मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि कर 4,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रतिमाह करने को भी स्वीकृति

एएम नाथ। शिमला : मंत्रिमंडल ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अंतर्गत कार्यरत मान्यता प्राप्त डीएम एम.सीएच. तथा डीआरएनबी योग्यता प्राप्त सुपर-स्पेशियलिटी संकाय सदस्यों को नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए) प्रदान करने का निर्णय लिया।...
Translate »
error: Content is protected !!