मृतक का हाथ काट कपड़े में बांध, शव को जंगल में था फैंका : ब्लाइंड मर्डर की गुथी सुल्झाते हुए डीएसपी दलजीत सिंह खख के नेतृत्व में बनी टीम ने आरोपियों को उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार

by

गढ़शंकर : भरतपुर जोगिया थाना माहिलपुर के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति हत्या कर फेंके शव के दौमो हत्यारोपियों को डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख के नेतृत्व में गठित टीम ने उत्तरप्रदेश से ग्रिफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर का मामला एक महीने में सॉल्व कर अपनी पेशेवराना योगयता साबित कर दी है । उलेखनीय है कि पहले शव की पहचान और फिर हत्या को अंजाम देने वालो गक पहुचना पुलिस के लिए चुनौती था। इस चुनौती को डीएसपी दलजीत सिंह खख व उनकी टीम ने सेंटिफिक तरीक़े से पार कर आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।
एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल के निर्देशों पर एसपी(डी) सरबजीत सिंह बाहिया की अगुवाई में बदमाशों और संगीन अपराधों का पता लगाकर दोषियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पर डीएसपी दलजीत सिंह खख गढ़शंकर के नेतृत्व में गठित टीम ने भातपुर जंगल में मिले शव के मामले को ट्रेस कर दौमो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में जारी प्रेसनोट में पुलिस ने बताया कि 13 अप्रैल 2023 को ग्राम भरतपुर जोगिया थाना माहिलपुर के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसके दोनों हाथ कटे थे। उस संबंध में थाना माहिलपुर पुलिस को गज्जर गांव के सरपंच के बयान पर एफआईआर नंबर 64 धारा 302,201,34 आईपीसी दे तहत दर्ज किया था। इस हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए मृत व्यक्ति का डीएनए कराया गया और अलग-अलग थ्योरी से इस ब्लाइंड मर्डर की जांच की गई। शव की शिनाख्त के लिए इसे 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा गया था और इस अज्ञात शव के बारे में विस्तृत जानकारी सोशल मीडिया/प्रिंट मीडिया में दी गई थी। जिसके चलते मृतक के पिता जोगिंदर सिंह निवासी दुदरा थाना गंगों जिला सहारनपुर राज्य यूपी ने 9 मई को शव की शिनाख्त की और पुलिस को बताया के यह शव उनके बेटे अमित कुमार का है। उसने बताया कि यह हत्या हरपाल सिंह उर्फ पाला पुत्र बलवीर सिंह निवासी गंगो व कुंदन सिंह उर्फ मंगल पुत्र बलवीर सिंह निवासी गुरषपुर थाना गंगो जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश ने की है। मृतक के पिता द्वारा दिये गये बयान पर कारवाई करते हुए एसएचओ गढ़शंकर जसवंत सिंह व जांच अधिकारी एएसआई गुरनेक सिंह के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने दोनों आरोपियों को टीचर कलोनी सोबित यूनिवर्सिटी जिला सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकार किया कि मृतक अमित कुमार उनका दोस्त था और मृतक आपराधिक किस्म का व्यक्ति था। अमित कुमार ने हरपाल सिंह उर्फ ​​पाले को धमकी देकर पैसों की मांग कर रहा था। उन्होंने बताया कि एक महिला ने हरपाल सिंह उर्फ ​​पाले को मारने के लिए 70,000/- रुपये दिए थे। वह हरपाल सिंह से जायदा रुपये मांग कर रहा था ताकि वह उस महिला को 70 हजार रुपये लोटा सके। हरपाल सिंह व कुंदन सिंह उसे पैसे देने को तैयार हो गए और उसे कहा कि पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव भातपुर जट्टा में कुछ जमीन है वह बेच कर उसे पैसे देगा। हरपाल सिंह व कुंदन सिंह की बातों में अमित कुमार आ गया और पैसा दिलाने की खातिर उनके साथ पंजाब आने को तैयार हो गया। साजिश के अनुसार 10 अप्रैल को हरपाल सिंह उर्फ ​​पाला व कुदन सिंह उर्फ ​​मंगल अमित कुमार को सहारनपुर से गांव भातपुर में हरपाल सिंह के बलेरो गाड़ी नंबर यूपी 11 सीई 8702 से आये व दोनों आरोपियों ने मृतक अमित कुमार की हत्या कर उसका पर्स निकाल लिया ताकि उसकी पहचान न हो सके। कुंदन सिंह उर्फ ​​मंगल ने आरी से मृतक अमित कुमार के दोनों हाथ काट दिए, मृतक के कपड़े उतार कर उसमें उन्होंने मृतक अमित कुमार के कटे हाथों को बांधकर और शव को जंगल में फेंका और वापस अपने गांव उत्तर प्रदेश चले गए। आरोपियों के पास से और उनकी गाड़ी में मृतक अमित कुमार का फोन, पर्स व आधार कार्ड पुलिस ने बरामद कर लिए । पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपियों व मृतक के विरुद्ध थाना गंगो, उतर प्रदेश में आपराधिक में भी मामले दर्ज है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

भगवंत मान अंगूठा लगाने वाला सीएम, असलियत में तो सीएम केजरीवाल है : सुखबीर सिंह बादल

पूर्व विधायक भुल्लेवाल राठां ,एसजीपीसी सदस्य ​​डॉ. जंग बहादुर सिंह राय सहित गढ़शंकर से पुनर सुरजीत दल के सभी 22 स्टेट डेलीगेट शिरोमणि अकाली दल में शामिल गढ़शंकर : भगवंत मान अंगूठा लगाने वाला...
article-image
पंजाब

होला मोहल्ला से पहले गड्ढों से मुक्त हो जाएगा  एसबीएस नगर-होशियारपुर रोड,  सांसद तिवारी के पत्र के जवाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया भरोसा

रोपड़/नवांशहर, 25 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर और बंगा को जोड़ने वाली 54.50  किलोमीटर लंबी सड़क का करीब 38 किलोमीटर लम्बा शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) और होशियारपुर को आपस में जोड़ने वाला रोड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

350 करोड़ रुपये बरामदगी पर साहू ने कहा -काला धन’ हो या ‘सफेद धन’, पैसा मेरे परिवार की व्यावसायिक कंपनियों का

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी शुक्रवार तड़के खत्म हो गई । दस दिन तक चली छापेमारी में 350 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं । जिसे...
article-image
पंजाब

एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

गढ़शंकर, 21 जून: एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर द्वारा सोसायटी के चेयरमैन कैप्टन आर.एस. पठानिया के नेतृत्व में स्थानीय ईसीएचएस केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके कर्नल दुर्गा सिंह थापा इंचार्ज...
Translate »
error: Content is protected !!