मृतक के घर जाने से प्रशासन ने हमें रोका, कल सभी जिलों में करेंगे धरना प्रदर्शन, हत्याकांड ने हमारी आत्मा को झकझोर कर रख दिया , : बिंदल

by

चंबा :हमने प्रशासन से बहुत गुहार लगाई और तकरीबन 4 बार उनसे मिले, 1 घंटे इंतजार किया और श्री राम जय जय राम का पाठ भी किया पर हमें पीड़ित परिवार के पास जाने की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी। यह शब्द भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने डलहौजी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहे । उन्होंने ने कहा कि हमने प्रशासन को कहा कि अगर मुख्यमंत्री सुक्खू इस परिवार के पास चले गए होते तो हमें लगता कि प्रदेश का कोई बड़ा व्यक्ति गया है। पर प्रशासन ने हमें जाने नहीं दिया, इसलिए भाजपा ने तय किया है कि हम कल 17 जून को प्रदेश के सभी 12 जिला मुख्यालयों पर एक धरने प्रदर्शन का आयोजन करेंगे और डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से राज्यपाल को इस जघन्य हत्याकांड को लेकर एक ज्ञापन भी भेजेंगे।
उन्होंने कहा हिमाचल में हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं कि एक अकेला युवक जिसके माता-पिता हैं, बहनों की शादी हो गई है, उसकी जघन्य हत्या की गई और शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर नाले में डाल दिए गए।
इस प्रकार के अपराध को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा हमारा प्रदेश देवभूमि है जा हर गांव गांव में खंड खंड में देवी देवता का वास है। वीर भूमि है यहां के वीर सपूत देश की रक्षा करते हैं और देश के लिए बलिदान देना अपना गौरव मानते हैं, पर हमारे प्रदेश में इस प्रकार का हत्याकांड जिसने हमारी आत्मा को झकझोर कर रख दिया है इससे पूरा देश और प्रदेश स्तब्ध है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अपराधी ने यह अपराध किया है हम कल्पना भी नहीं कर सकते, यह घटना न ही साधारण है और जिस व्यक्ति ने अपराध किया है वह भी साधारण नहीं हो सकता। अगर देखा जाए तो यह एक हैबियुअल क्रिमिनल का काम है, हमारा प्रदेश एक शांतिप्रिय प्रदेश है पर इस घटना के पीछे क्या पक रहा है वह जनता जानना चाहती हैं ? कहीं गहरे राज इसे बेनकाब हो सकते हैं, क्रॉस बॉर्डर क्या पक रहा है उसका भी अंदाजा हमें इन खुलासों से हो सकता है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने जब से यह हत्या हुई है तब से कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, यह तो स्थानीय लोगों ने जिस प्रकार से धरना प्रदर्शन किए हैं उसके दबाव में आकर सरकार ने अपराधी को हिरासत में लिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य किसी प्रकार का अराजकता फैलाने का नहीं है, केवल पीड़ित परिवार से मिलकर उसका मनोबल बढ़ाने का कार्य है। हम प्रशासन के साथ खड़े हैं, पर जिस प्रकार हिमाचल प्रदेश ने एसआईटी का गठन किया है वह हमें मंजूर नहीं है। शायद सरकार को इस मामले की गंभीरता समझ नहीं आ रही है। सरकार के कुछ लोग इस अपराधी को शरण देने का प्रयास कर रहे हैं , हम सरकार से एक निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं और जिस प्रकार हमारे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एनआईए जांच की मांग करी है उसका हर समर्थन करते हैं।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक हंसराज, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया डी एस ठाकुर, विक्रम जरियाल, पवन नय्यर, राजेश ठाकुर, जिया लाल, रीता धीमान, राजेश ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, अमित ठाकुर व नागपाल आदि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

BSP Condemns Police Action on

Hoshiarpur l  Daljeet Ajnoha/May 21 : Bahujan Samaj Party (BSP) Punjab President Dr. Avtar Singh Karimpuri strongly condemned the police action against Dalit labourers in Sohian village of Sangrur district over a 930-acre land...
article-image
पंजाब

पानी का स्तर नीचे आने के बाद लोगों ने की घर वापसी, बाढ़ प्रभावित इलाकों में बंद पड़े सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए आनलाइन कोचिंग की विशेष व्यवस्था, स्टेशनरी सामान भी करवाया जाएगा उपलब्ध: डिप्टी कमिश्नर

लोगों के पुर्नवास को लेकर प्रशासन चला रहा विशेष अभियान, बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगे 61 मैडिकल कैंपों में 8657 लोगों का किया गया चैकअप महिताबपुर में लगाए गए बाढ़ राहत कैंप में डिप्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थाने में पेन ड्राइव फॉर्मेट हो रही थी तो उसे कौन करवा रहा था फॉर्मेट : जयराम ठाकुर

विमल नेगी की मौत के मामले जो तथ्य सामने आए हैं वह हैरान करने वाले मुख्यमंत्री सदन में विमल नेगी को न्याय देने का आश्वाशन दे रहे थे और थानें में पेनड्राइव फॉर्मेट हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू : विधायक आशीष बुटेल ने किया इलेक्ट्रिक बस का निरीक्षण

एएम नाथ।  पालमपुर, 21 फरवरी: हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार के संकल्प के तहत पालमपुर बस डिपो में आज इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!