मृत व्यक्ति के नाम PMAY-G आवास मंजूर : पहली किस्त के 65 हजार रुपये भी जारी , पंचायत सचिव निलंबित

by

एएम नाथ। चंबा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) में मृत व्यक्ति के नाम आवास स्वीकृत करने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सेईकोठी के तत्कालीन पंचायत सचिव प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है। संबंधित ग्राम रोजगार सेवक को एक माह का नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साथ ही बीडीओ तीसा को उसके मौजूदा पंचायत से तत्काल तबादले के निर्देश दिए गए हैं।

जिला परिषद चंबा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं एडीसी अमित मेहरा ने मंगलवार को निलंबन आदेश जारी किए। कार्रवाई बीडीओ तीसा की 11 सितंबर को भेजी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई। रिपोर्ट में लाभार्थियों के सत्यापन, अभिलेखों की जांच और निर्धारित प्रक्रिया के पालन में गंभीर अनियमितताएं सामने आने की बात कही गई है।

मामला सेईकोठी पंचायत के ओहला गांव का है। शिकायत के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 की लाभार्थी सूची में भागी पुत्र दसरावन के नाम से आवास स्वीकृत किया गया, जबकि शिकायतकर्ता ने उसके 12 मार्च 2024 को निधन होने का दावा करते हुए मृत्यु प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया था। इसके बावजूद उसके नाम 1.30 लाख रुपये की सहायता मंजूर कर पहली किस्त के तौर पर 65 हजार रुपये जारी कर दिए गए।

शिकायतकर्ता ने मामले की विभागीय जांच, सरकारी धन की वसूली और जिम्मेदार लोगों के ख

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार : जयराम ठाकुर

चुनाव के पहले ही चरण में प्रदेश की लगभग 75 प्रतिशत पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रधान और उपप्रधान प्रत्याशियों ने की ऐतिहासिक जीत दर्ज : जयराम ठाकुर बोले, जनता अब सच्चाई को अच्छी तरह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन लाख कैश, सोने की चैन और कड़े हुए चोरी : करीब 5 वर्ष के बच्चे ने बैग चुराया, एक युवक के साथ आया उक्त बच्चा, बैग चुराने के बाद युवक बच्चे के साथ ऊना की तरफ निकल गया

ऊना :  ऊना नंगल रोड़ पर स्थित निजी होटल में जन्मदिन पार्टी में एक नन्हें बच्चे की पहले जन्मदिन की लोहड़ी कार्यक्रम में करीब 3 लाख रुपए नकद व बच्चें की दो सोने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कम्बोडिया से आए यात्रियों से 20 लाख के अवैध सिगरेट बरामद

अमृतसर : श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमृतसर पर कस्टम विभाग ने बड़ी तस्करी को नाकाम करते हुए 1,22,400 स्टिक अवैध सिगरेट बरामद की हैं। बरामद माल की कुल कीमत करीब 20.81 लाख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधान का मानदेय 4500 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये, उप-प्रधान का 3000 रुपये से 3500 रुपये : मंत्रिमण्डल की स्वीकृति

शिमला :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में हिमाचल पथ परिवहन निगम को मृत्यु एवं सेवानिवृति ग्रेच्यूटी तथा सेवानिवृत अवकाश नगदीकरण की लम्बित देनदारियों के भुगतान...
Translate »
error: Content is protected !!