‘मेरा नाम है ना’ विशेष अभियान पहली फरवरी से: एसडीएम ओमकांत ठाकुर

by
मंडी, 31 जनवरी। लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पहली फरवरी से विशेष अभियान ‘मेरा नाम है ना’ का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सदर मंडी ओम कांत ठाकुर ने देते हुए बताया कि यह अभियान 33-मंडी सदर निर्वाचन क्षेत्र में पहली फरवरी, 2024 से लोकसभा चुनावों की घोषणा होने तक जारी रहेगा ।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत मंडी सदर निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाता प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ स्तर अधिकारी के पास जाकर मतदाता सूची में अपना नाम होने की पुष्टि करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त 18 साल से अधिक आयु के छात्र/छात्राएं सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में इ.एल.सी. क्लब के अधिकारी के पास वोटर हेल्पलाइन एप्प एवं वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों के नाम की पुष्टि भी करवा सकते हैं। इसके अलावा अभियान के द्वारा सभी नागरिक छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज तथा अपने नाम इत्यादि में त्रुटियों का संशोधन भी करवा सकते हैं।
एसडीएम ने मंडी सदर निर्वाचन क्षेत्र के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वह इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए आगामी निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने में अपना पूर्ण सहयोग करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्ची से विजेता घोषित करने का नियम बताया गलत : अभिषेक मनु सिंघवी ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

शिमला : हिमाचल हाईकोर्ट में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस के राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी ने शनिवार को एक याचिका दायर की। याचिका में उन्होंने बराबर वोट पड़ने के बाद पर्ची से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिख गुरुओं पर AI वीडियो बना फिर विवादों में घिरे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पंजाब से दिल्ली तक भारी गुस्सा

मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इस बार उन पर सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप हैं। हरियाणा निवासी ध्रुव राठी ने ‘द राइज ऑफ सिख’...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कडूआना गुरुद्वारा में संत बाबा सुंदर सिंह की याद में निकाला नगर कीर्तन

5 अप्रैल तक गुरुद्वारा साहिब में अटूट लंगर बरताया जाएगा बी बी एन, 2 अप्रैल (तारा) : बद्दी क्षेत्र के सबसे बड़े ऐतिहासिक गुरद्वारा साहिब कड़ुआना- गुल्लरवाला-लेही में वीरवार को नगर कीर्तन निकाला गया। बद्दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव : ऊना में तीन चरणों में डलेंगे वोट – जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल

रोहित जसवाल।  ऊना, 2 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ज़िला ऊना में पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न करवाई जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!