मेरे पुत द सिवा भी ठंडा नही होया : मैं इलेक्शन नही लड़ना

by

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने चुनाव लडऩे को लेकर किया इनकार
मानसा :
‘अभी तो मेरे बेटे की चिता की आग भी ठंडी नहीं हुई। मेरा चुनाव लडऩे का कोई मनोरथ नहीं है। सोशल मीडिया पर अफवाह चल रही है, जिन पर भरोसा न किया जाए।’ यह शब्द पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह चंडीगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर लाइव होकर कही। उन्होंने कहा कि 8 जून को मूसेवाला का भोग है। उस दिन लोग मूसा गांव पहुंचें। वह दिल की बात वहीं करेंगे। कांग्रेस मूसेवाला के पिता को संगरूर से चुनाव लड़वाना चाहती थी। कांग्रेस ने सभी दलों से उन्हें सपोर्ट करने की भी अपील की थी।
सबसे पहले पद्मभूषण कृषि अर्थशास्त्री डॉ. सरदारा सिंह जौहल ने यह मांग उठाई थी। उन्होंने कहा था कि सिद्धू मूसेवाला की मौत सांस्कृतिक नुकसान है। उन्होंने कहा कि मूसेवाला के माता-पिता के दुख की भरपाई नहीं की जा सकती। फिर भी संगरूर सीट से उन्हें निर्विरोध उपचुनाव जिताकर दुख बांटा जा सकता है।
वहीं दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस चीफ अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग तथा पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल नेता प्रताप बाजवा द्वारा डा. एसएस जौहल द्वारा कही गई बातों का समर्थन किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अकाल तख्त ने शिक्षा मंत्री बैंस को सुनाई धार्मिक सजा : रास्ता ठीक करवाएंगे और करेंगें जूते साफ

अमृतसर। पंजाब सरकार में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को श्री अकाल तख्त साहिब ने धार्मिक सजा सुनाई है। बैंस को दो दिन तक गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब दिल्ली व श्री आनंदपुर साहिब में...
article-image
पंजाब , समाचार

खस्ताहाल गढ़शंकर-नंगल लिंक सड़क को जल्द से जल्द बनाने की मांग : कंडी संघर्ष समिति ने रोष मार्च करने के बाद कंडी व बीत की समस्याओं के समाधान के लिए डिप्टी सपीकर रोड़ी को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर : कंडी संघर्ष समिति ने कंडी व बीत की समस्याओं के समाधान के लिए स्टेट कन्वीनर कामरेड दर्शन सिंह मट्टू की अगुवाई में गढ़शंकर में रोष मार्च करने के बाद गढ़शंकर के विधायक...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने 2026 के सरकारी अवकाशों का कैलेंडर जारी किया

चंडीगढ़ – पंजाब सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों का आधिकारिक कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी विभाग, निगम कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, स्कूल और कॉलेज निर्धारित...
article-image
पंजाब

नाबालिग को शादी का झांसा देने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 8 जुलाई : गढ़शंकर पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले व्यक्ति शाने अली पुत्र इस्तेहाक अहमद निवासी पोस्ट बनकेटा थाना बजीरजंग जिला बदायू के खिलाफ पीड़िता...
Translate »
error: Content is protected !!