‘मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूँ – रेसलर बजरंग पूनिया

by

नई दिल्ली : रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव में संजय सिंह ने जीत दर्ज की थी, जो पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी रहे हैं। संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट समेत कई रेसलर नाराज हैं। साक्षी मलिक भी नाराज होकर कुश्तियों से संन्यास की घोषणा कर चुकी है।

यह रेसलर्स काफी समय से बृज भूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इन सभी की मांग की थी कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद पर किसी महिला को होना चाहिए। अब संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद साक्षी मलिक ने गुरुवार (21 दिसंबर) को संन्यास का ऐलान कर दिया। अब बजरंग पूनिया ने भी एक बड़ा कदम उठाते हुआ है। बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का फैसला किया है। बजरंग ने सोशल मीडिया पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है। पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी। पूनिया ने ये चिट्ठी भी X पर शेयर की है। बजरंग पूनिया ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूँ। कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है. यही मेरी स्टेटमेंट है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

समानांतर अधिवेशन करेंगे कर्मचारी और पेंशनर : पंजाब-यूटी कर्मचारियों और पेंशनरों के संयुक्त मोर्चे द्वारा 9 से 11 मार्च को चंडीगढ़ में कर्मचारी और पेंशनर करेंगे समानांतर अधिवेशन

गढ़शंकर । डेमोक्रेटिक एम्प्लाइज फेडरेशन पंजाब की स्टेट कमेटी की आपात बैठक प्रदेश अध्यक्ष जर्मनजीत सिंह व महासचिव हरदीप सिंह टोडरपुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में नौ से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बंगाणा के पास श्रद्धालुओं से भरा एक कैंटर पहाड़ी से जा टकराया : 12 श्रद्धालु घायल, सभी पंजाब के कपूरथला और जालंधर के निवासी

बंगाणा : थाना बंगाणा के तहत तलाई मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं से भरा एक कैंटर पहाड़ी से जा टकराया। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हो गए। उनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल...
article-image
पंजाब

कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों का सम्मान, शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखे देश : खन्ना

होशियारपुर, 27 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने ग्रीन व्यू पार्क के समीप स्थित स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित फोटो गैलरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब

आतंकी अर्श डल्ला गिरोह का हथियार सप्लायर गिरफ्तार, चार ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद

नई दिल्ली : दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस ने सरकार द्वारा घोषित आतंकी अर्शदीप उर्फ अर्श डल्ला गिरोह के हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे तीन अतिरिक्त मैग्जीन के साथ चार सेमी...
Translate »
error: Content is protected !!