मैग्सीपा क्षेत्रीय केंद्र जालंधर द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गई ट्रेनिंग

by

दफ्तरी कार्यों के साथ-साथ स्वास्थ्य को तंदुरुस्त रखने के लिए दिए योग टिप्स

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की क्षमता निर्माण के लिए महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मैग्सीपा) के क्षेत्रीय केंद्र जालंधर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रोग्राम आज बड़े उत्साह और उमंग के साथ समाप्त हुआ।

इस संबंध में जानकारी देते हुए रीजनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर जालंधर पिरथी सिंह पी.सी.एस. ने बताया कि इस ट्रेनिंग में 29 अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान विभिन्न रिसोर्स पर्सनज द्वारा 10 विषयों पर ज्ञानवर्धक और अनुभव आधारित प्रस्तुतियां और प्रैक्टिकल शिक्षा दी गई, जिनमें मोटिवेशन, कम्युनिकेशन, टीम निर्माण, स्ट्रेस मैनेजमेंट, टाइम मैनेजमेंट, लीडरशिप स्टाइल और रोल के अलावा इमोशनल इंटेलिजेंस, कनफलिकट मैनेजमेंट, एथिकल लीडरशिप जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया कि ऐसी परिस्थितियों में आपको कैसे उभरना है। उन्होंने बताया कि कार्यालयों और समाज का माहौल कैसे सकारात्मक रखना है, साथ ही अपनी ड्यूटी के प्रति ईमानदारी, समय पर कार्यालय पहुंचना, बाहर से आए व्यक्तियों का सम्मान करना और बिना उनका समय गंवाए जल्द से जल्द प्यार से उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि इसे आदत बना लिया जाए और अपने सहकर्मियों के साथ परिवार जैसा प्रेम रखा जाए।

इस तीन दिवसीय ट्रेनिंग के दौरान मैग्सीपा द्वारा प्रतिभागियों के लिए तीनों दिन दोपहर का भोजन और समय-समय पर चाय और रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई।

रिसोर्स पर्सन में डॉ. एवेन कुमार वैद, प्रिंसिपल राजेश्वर सलारिया (सेवानिवृत्त) डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी, करन बीर सिंह (सेवानिवृत्त) डिप्टी जोनल मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक, डॉ. सरला निरंकारी प्रिंसिपल और डॉ. अमनप्रीत कौर बी.ए.एम.एस, एल.एल.बी ने व्याख्यान दिए।

प्रतिभागियों ने ऑनलाइन फीडबैक दिया और विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी प्रशिक्षण प्रत्येक माह और सभी कार्यालयों और विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को अवश्य दी जानी चाहिए। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर, मैग्सीपा और केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग का भी धन्यवाद किया।

ट्रेनिंग के दौरान डॉ. अमनप्रीत कौर बी.ए.एम.एस, एल.एल.बी ने जहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी, वहीं उन्होंने कर्मचारियों को अपनी सेहत को तंदुरुस्त रखने के लिए योग के टिप्स भी साझा किए। अंत में मैग्सीपा द्वारा डिप्टी कमिश्नर और जिला अधिकारियों का धन्यवाद किया गया। भविष्य में भी पहले और अब की तरह सहयोग के लिए कहते हुए सभी का धन्यवाद किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

The central government does not

 Chandigarh/Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha :  ‘The central government does not want good for the farmers of Punjab.’  These words were expressed by Cabinet Minister Barinder Kumar Goyal in Chandigarh.  He said that the central government...
article-image
पंजाब , समाचार

डिप्टी स्पीकर विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी चुने गए

चंड़ीगढ़ : पंजाब विधानसभा बजट सेशन स्त्र के अंतिम दिन आज गढ़शंकर के आम आदमी पार्टी के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी को विधानसभा का डिप्टी स्पीकर चुना गया। उल्लेखनीय है कि गढ़शंकर से...
article-image
पंजाब

फौज में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए गढ़शंकर में विशेष कैंप आज 

गढ़शंकर, 7 अप्रैल: फौज में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए गढ़शंकर में 8 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे कचहरी परिसर में विशेष कैंप लगाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते एक्स सर्विसमेन...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सैकंडरी सकूल धमाई में साहिबजादों का शहादत दिवस मनाया

गढ़शंकर । शिक्षा विभागों की हिदायतों व जिला शिक्षा अफसर होशियारपुर के दिश निर्देशों पर प्रिसीपल पूनम शर्मा की अगुआई में सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल धमाई गुरू गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत...
Translate »
error: Content is protected !!