मैरिज पैलेस/रिसोर्ट में होने वाले राजनीतिक समागमों व बैठकों की अग्रिम सूचना देनी बनाई जाए यकीनी: कोमल मित्तल

by
 जिला चुनाव अधिकारी ने मैरिज पैलेसों व होटलों के मालिकों को चुनाव आयोग से जारी हिदायतों से करवाया परिचित
होशियारपुर, 20 मार्च :   लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में सभी मैरिज पैलेस/रिसॉर्ट मालिकों और उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
 जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान चुनावी सभाएं या रैलियां करने की अग्रिम सूचना मैरिज पैलेस मालिकों की ओर से प्राथमिकता के आधार पर दी जाए ताकि संबंधित ड्यूटी पर तैनात टीमों की ओर से किसी भी तरह से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न होना यकीनी बनाया जा सके।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि चुनावी रैली/बैठक के दौरान होने वाले खर्चों का पता लगा कर संबंधित उम्मीदवार या पार्टी की ओर से किया गया खर्च बुक करने के लिए जरूरी है कि पैलेस मालिक की ओर से इसकी सूचना पहले प्रशासन को दी जाए। उन्होंने मैरिज पैलेस/रिसोर्ट मालिकों को निर्देश देते हुए कहा कि घरेलू समारोह की आड़ में चुनावी बैठक/रैली से बचने के लिए, समारोह का निमंत्रण पत्र  (कार्ड) साथ लगाया जाए व बनता परमिट यकीनी बनाया जाए। इससे संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए या समस्या के समाधान के लिए मैरिज पैलेसों के मालिक जिला प्रशासनिक काम्प्लेक्स की पांचवीं मंजिल के कमरा नंबर 514 पर संपर्क किया जा सकता है।
 इस मौके पर सहायक कमिश्नर दिव्या. पी, चुनाव तहसीलदार सरबजीत सिंह, आबकारी अधिकारी, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार और लखबीर सिंह भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वातावरण को साफ सुथरा रखने के लिए जन्म दिन पर बूक्ष मुहिंम अहम योगदान डाल रही: चन्नी

गढ़शंकर: आम आदमी पार्टी गढ़शंकर वलंटियरों दुारा जन्म दिवस पर बृक्ष चलाई जा रही मुहिंम तहत आज आम आदमी पार्टी के नेता जगतार सिंह कितनां ने अपने साथियों दुारा मार्केट कमेटी गढ़शंकर की पार्क...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां बोली- मैं रोज मर रही : एक महीने से नहीं किया अग्निवीर का अस्थि-विसर्जन …शहीद के दर्जे पर अड़े -श्रीनगर में हुई मौत

फरीदकोट : अग्निवीर की मौत के लगभग 1 महीने से परिवार ने अस्थियां जल प्रवाह नहीं की हैं। परिवार इस बात को लेकर अड़ा है कि बेटे को शहीद का दर्जा दिया जाए। इसके...
article-image
पंजाब

नैणवां में माता स्वर्ण कौर को भेंट की गणमान्य ने श्रद्धांजलि

गढ़शंकर : ऊना जनहित मोर्चा के सलाहकार, समाजसेवी भाग सिंह अटवाल तथा थानेदार निरपाल सिंह अटवाल नंगल के माता जी सरवन कौर जो पिछले दिनीं पंचतत्व में विलीन हो गए थे, के निमित्त उनके...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव पिपलीवाल में श्रीमद भागवत महापुराण कथा के सबंध में भव्य शोभा व कलश यात्रा आयोजित : भक्तजनों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के लगाए जा रहे जयघोषों ने पूरा इलाका कर दिया भक्तिमई

गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में श्रीमद भागवत महापुराण कथा के कल होने वाले शुभारंभ से पहले आज भव्य शोभा व कलश यात्रा आयोजिय की गई।  जिसमें शामिल हजारों की संख्या में पहुंची महिलाओं, बच्चों सहित...
Translate »
error: Content is protected !!