मैहला जात्र मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता कुलदीप सिंह  पठानिया ने की

by
एएम नाथ। चंबा,22 जून :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया ने आज मैहला  में 9 दिवसीय जात्र  मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की।   उन्होंने इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के  विजेता प्रतिभागियों को  स्मृति चिन्ह  भेंट किए। उन्होंने मंदिर प्रबंधन समिति  को  मेला मैदान के  सौंदर्य करण को लेकर आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का  भी आश्वासन दिया ।
उन्होंने जिला प्रशासन  से  जात्र मेले को जिला स्तरीय दर्जा देने के लिए सभी विभागीय औपचारिकताओं को  को जल्द पूरा करने को कहा ।  उन्होंने स्थानीय यूथ हेल्थ क्लब को विभिन्न कार्यों के लिए 31000  तथा   मंदिर परिसर के सौंदर्य करण के लिए 21000  की राशि उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की। विधानसभा अध्यक्ष ने इस क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को विस्तार देने  का आश्वासन भी दिया।
उन्होंने मैहला में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोलने तथा बांदला उच्च विद्यालय को वरिष्ठ माध्यमिक  बनाने  की भी बात कही ।  इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसटीएम अरुण शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर पठानिया, जल शक्ति राजेश मोगरा, विधुत राजीव ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत मैहला राधा देवी   सहित क्षेत्र के  गण  मान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बढलग स्कूल में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

पट्टा मेहलोग, 19 जून (तारा) : शिक्षा खंड कुठाड के तहत रावमावि बढलग के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने वर्ष 2026 में बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ग्रीन ट्रिब्यूनल ने मणिमहेश डल झील क्षेत्र में लंगर और व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक : हिमाचल की ओर से अधिवक्ता श्रीवास्तव ने सिफारिशों का पालन करने का दिया भरोसा

एएम नाथ।  भटियात :  डल झील पर अगले वर्ष मणिमहेश यात्रा के दौरान ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सभी प्रकार की व्यापारिक गतिविधियों व लंगर लगाने पर रोक लगा दी है। पानी की गुणवत्ता और स्थान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत, नशों से दूर रहकर सभ्य राष्ट्र निर्माण की देता है शिक्षा : पूर्व सांसद खन्ना

राष्ट्रीय युवा दिवस की खन्ना ने देशवासियों को दी बधाई, युवाओं को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं पर चलने की अपील की होशियारपुर / दलजीत अजनोहा भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना स्वामी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 भारत लौटे – कतर में मौत की सजा पाए 8 पूर्व नौसैनिक रिहा : एयरपोर्ट पर लगाए भारत माता की जय के नारे, पीएम मोदी और कतर के अमीर का किया धन्यवाद

नई दिल्ली  : कतर ने भारत के 8 पूर्व सैनिकों को रिहा कर दिया है. उन्हें इजराइल के लिए जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद भारत सरकार के...
Translate »
error: Content is protected !!