मैहला में जीवन के सुनहरे एक हजार दिनों का महत्त्व बताया : कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों को कर रही जागरूक : राजेश राय 

by
एएम नाथ। चम्बा  :  महिला एवं बाल विकास विभाग कि ओर से सोमवार को मैहला में बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश राय की अध्यक्षता में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित महिलाओं और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को मासिक धर्म, जीवन के सुनहरे एक हजार दिनों का महत्त्व और अन्य विभागीय योजनाओं की दीं जानकारी।
सीडीपीओ राजेश राय ने बताया कि आंगनबाडी कार्यकर्ता कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी गृह भ्रमण के माध्यम से लाभार्थीओं को विभाग की योजनाओं के अतिरिक्त कुपोषण के खात्मे के प्रति जागरूक कर रही हैं। उन्होंने सभी को ईमानदारी से कार्य करने को प्रेरित किया। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संजय कुमार खण्ड समन्वयक मैहला ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मैहला की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की और इसमें सुधार हेतु आवश्यक सुझाव दिए। विकास शर्मा जिला समन्वयक पोषण अभियान ने पोषण ट्रैकर में आ रही तकनीकी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने शिविर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जागरूक किया और लिंग भेद के प्रति जानकारी दी। कार्यक्रम में वृत्त सुपरवाइजर नीलम, रेखा, विद्या व रजनी सहित आँगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिलाई में 25 लाख के डिजिटल एक्स-रे प्लांट का उद्योग मंत्री ने किया लोकार्पण : मुख्यमंत्री के शिलाई प्रवास के दौरान क्षेत्र को मिलेगी करोड़ों की सौगातें- हर्षवर्धन चौहान

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय। नाहन, 11 मार्च। उद्योग, श्रम रोज़गार एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने शिलाई प्रवास के दौरान सिविल अस्पताल शिलाई में 25 लाख के डिजिटल एक्स-रे प्लांट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें अभिभावक – डॉ शांडिल

स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत शिमला, 18 जून – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिल ने अभिभावकों से आहवान करते हुए कहा कि वह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस विभाग में 20 अधिकारी ट्रांसफर – 3 एएसपी, 13 डीएसपी, 4 एसडीपीओ बदले

एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल सरकार गृह विभाग ने पुलिस विभाग में कुल 20 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं, जिनमें तीन एएसपी, 13 डीएसपी और चार एसडीपीओ शामिल हैं। जारी हुए आदेशों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पापा की परियों ने दिखाया खतरनाक स्टंट : हाथ छोड़कर बुलेट पर लगाए गोल-गोल चक्कर

चंडीगढ़ । सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रोमांचक वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. यह वीडियो एक ऐसे स्टंट शो का है जिसे हम लोग देसी भाषा में मौत...
Translate »
error: Content is protected !!