मोगा जिले में आज पुलिस और गैंगस्टर एनकाउंटर : एनकाउंटर मोड में पंजाब पुलिस, पकड़े गए लकी पटियाल गैंग के 3 गैंगस्टर, एक गैंगस्टर्स की टांग में गोली लगी

by

चंडीगढ़ : पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई रविवार को भी जारी रही और आज सुबह मोगा जिले में आज पुलिस और गैंगस्टर एनकाउंटर हुया । पुलिस ने बताया कि पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों बदमाश लकी पटियाल गैंग से ताल्लुक रखते हैं।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि इन तीनों गैंगस्टर्स के पास लकी पटियाल ग्रुप के हथियार थे। बदनिकला पुलिस स्टेशन के पास नाका लगा कर इन तीनों को पकड़ने की प्लानिंग की गई थी । तीनों फरार होने की फिराक में थे। पुलिस को बचने के लिए गैंगस्टर्स ने फायरिंग शुरू कर दी।जवाही कार्यवाही में पुलिस ने तीनों गैंगस्टर्स को पकड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गैंगस्टर्स की टांग में गोली लगी है। यह पिछले कुछ दिनों से वांटेड था। मोगा जिले के पुलिस उपाधीक्षक हरिंदर सिंह ने कहा, आपराधिक जांच एजेंसी द्वारा बैरिकेड लगाए गए थे और बाइक पर आए गैंगस्टरों को रुकने का इशारा किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि ‘जब बदमाशों को रुकने के लिए कहा गया तो उन्होंने अपनी बाइक घुमा दी और भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनका पीछा किया। फिर वे अपनी बाइक छोड़कर खेतों के अंदर चले गए और पुलिस टीम पर गोलियां चला दी। उन्होंने कहा कि गोलीबारी के बाद गैंगस्टरों ने आत्मसमर्पण कर दिया, उनमें से एक भागने की कोशिश करते समय घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद होने की बात कही जा रही है, लेकिन अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। पंजाब में पिछले 11 दिनों में यह आठवीं मुठभेड़ है, विशेष रूप से मुख्यमंत्री भगवंत मान की खुली चेतावनी के बाद कि अगर उन पर हमला हुआ तो पुलिस जवाबी कार्रवाई करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ नई FIR दर्ज, फार्महाउस से अवैध शराब और कारतूस बरामद

लुधियाना : डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की कानूनी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बता दें कि रिश्वतखोरी के आरोप में पहले ही गिरफ्तार हो चुके भुल्लर के खिलाफ अब लुधियाना जिले के समराला थाने...
article-image
पंजाब

मैंहिंदवानी गुजरां के करीब दो दर्जन परिवार डिप्टी स्पीकर रौड़ी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल

गढ़शंकर : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को उस समय काफी बल मिला जब बीत क्षेत्र के गांव मैंहिंदवानी गुजरां के करीब दो दर्जन परिवार विधायक एवं डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह...
article-image
पंजाब

 दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल का नतीजा रहा शानदार : हर्षित ने दसवीं कक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक और  वर्णप्रीत कौर ने बाहरवीं कक्षा में 96 प्रतिशत अंक लेकर होशियारपुर जिले में प्रथम स्थान किया हासिल

गढ़शंकर, 14 मई  :  दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल का सीबीएससी बोर्ड की दसवीं व बाहरवीं कक्षा की घोषित वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम शानदार रहा । यह जानकारी देते हुए स्कूल की डायरेक्टर...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर के निर्देशों पर अधिकारियों ने की मंडियों की चैकिंग

होशियारपुर, 7 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात के निर्दशों पर आज जिले के समूह एसडीएम्ज व अन्य अधिकारियों की ओर से मंडियों की चैकिंग की गई। इसी कड़ी में होशियारपुर में एस.डी.एम. शिवराज सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!