मोटरसाइकिल-ब्लैरो टक्कर में 19 वर्षीय छात्र की मौत : मृतक का चचेरा भाई 18 वर्षीय छात्र गंभीर घायल

by

गढ़शंकर, 5 अप्रैल : गढ़शंकर-नंगल रोड पर मोटरसाइकिल हादसे में मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मुताबिक शाहपुर गांव के चाचा-ताये के बेटे हरमनजीत सिंह(19) पुत्र बलवीर सिंह व नरिंदर सिंह(18) पुत्र अमरजीत सिंह अपने मोटरसाइकिल नंबर पीबी 24 डी 5725 पर सवार होकर खालसा कालेज गढ़शंकर में परीक्षा देने जा रहे थे और जब वह गडी गांव के पास पहुंचे तो उनका मोटरसाइकिल सामने से आ रही ब्लैरो गाड़ी के साथ टकरा गया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल के पीछे बैठा हरमनजीत सिंह (19) की मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल चला रहा नरिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया यहां बेहतर इलाज के लिए उसे नवाशहर के निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया। मृतक हरमनजीत सिंह दो बहनों का भाई था और अपने माँ बाप का इकलौता बेटा था वही घायल नरिंदर सिंह भी अपने माँ बाप का इकलौता बेटा है। इस दुर्घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, खालसा कालज में कालज स्टाफ व विद्यार्थी इस घटना के बाद सदमे में देखे गए। कालज स्टाफ ने मृतक हरमनजीत सिंह की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की ओर नरिंदर सिंह को जल्द स्वास्थ् होने के लिए अरदास की ओर कालज में छुट्टी कर दी गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिनदहाड़े मर्डर : अज्ञात हमलावरों ने मेडिकल स्टोर के मालिक रणदीप सिंह का गोली मारकर कर दी हत्या

डेरा बाबा नानक :  पंजाब में एक मर्डर की घटना सामने आई है। बटाला में मेडिकल स्टोर के मालिक रणदीप सिंह की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

45 दिन में सुधारो कानून-व्यवस्था : दिल्ली पुलिस को अमित शाह से कह दी साफ बात : डेढ़ माह बाद फिर करूंगा मीटिंग

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस आयुक्त समेत दिल्ली पुलिस के कुछ आला अधिकारियों को गृह मंत्रालय बुलाकर लचर कानून व्यवस्था को लेकर जमकर खिंचाई करते हुए जल्द हालात में सुधार...
article-image
दिल्ली , पंजाब

केजरीवाल का सियासी भविष्य तय करेगा लुधियाना : लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से AAP की जीत से खुलेगा केजरीवाल के लिए राज्यसभा का दरवाजा

चंडीगढ़ । पंजाब की लुधियाना विधानसभा सीट पर बुधवार को यानी 19 जून को वोटिंग होनी है। लुधियाना उपचुनाव को 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा के चुनाव का सेमीफाइल माना जा रहा। यह...
article-image
पंजाब

पर्यावरण प्रेमी अजय अग्निहोत्री ने पौधे लगाकर मनाया अपना जन्मदिन

गढ़शंकर। समाज सेवक और पर्यावरण प्रेमी अजय अग्निहोत्री ने इस बार भी अपना जन्म दिवस विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेरी हमेशा यही कोशिश होती है कि...
Translate »
error: Content is protected !!