मोदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी

by

ई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के दौरान विपक्ष लगातार उन पर हमलावर है और आरोप लगा रहा है कि उनमें पहले जैसी ताकत नहीं बची है। विपक्ष का कहना है कि मोदी अब कमजोर हो चुके हैं।लेकिन इसी बीच एक ज्योतिषी ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है, जो विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया अलायंस’ को बड़ा झटका दे सकती है।

मोदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी : ज्योतिषी प्रशांत किनी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी का एक नया और अलग चेहरा जल्द ही सामने आएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को लेकर यह धारणा है कि वे बहुत नरम स्वभाव के हैं और उनमें साहस की कमी है। किनी ने कहा, “आप लोग अमेरिका में होने वाले चुनाव तक इंतजार करें। सभी मोदी का एक खतरनाक चेहरा देखने जा रहे हैं। वे शेर की तरह दहाड़ते हुए नजर आएंगे।”

शेख हसीना को लेकर की थी भविष्यवाणी :  गौरतलब है कि प्रशांत किनी ने पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बारे में भी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि साल 2024 में शेख हसीना बड़ी मुश्किल में होंगी और उन्हें देश छोड़कर भागने की नौबत आ सकती है। कुछ ही दिनों बाद उनकी यह भविष्यवाणी सच साबित हुई। बांग्लादेश में तख्तापलट हुआ और शेख हसीना को देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

ऐसे में प्रशांत किनी की मोदी को लेकर की गई यह भविष्यवाणी भी काफी चर्चा में है। यदि यह भविष्यवाणी सच होती है, तो विपक्ष के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है और प्रधानमंत्री मोदी का एक नया रूप देश और दुनिया के सामने आ सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीस साल पुराने पंचायती राज एक्ट बदलने पर विचार करे प्रदेश सरकार : हाईकोर्ट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को सरकार को पंचायतों के 30 साल पुराने पंचायती राज कानून को बदलने पर विचार करने को कहा है। अदालत ने कहा कि ग्राम पंचायतों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोल से सिंहवा तक पड़े गड्ढेे जल्द भरे जाएंगे। सड़क की दोनों और जहां जरुरत है वहां नालिया भी निकाली जाएगी : विधायक केवल सिंह पठानिया

शाहपुर : रजोल से सिंहवा तक पड़े गड्ढेे जल्द भरे जाएंगे। सड़क की दोनों और जहां जरुरत है वहां नालिया भी निकाली जाएगी ।यह जानकारी विधायक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को शाहपुर रेस्ट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ज्योति मल्होत्रा की कॉल डिटेल से नया खुलासा…वृंदावन पहुंची सेना पुलिस, उस युवक की तलाश .. जिसके संपर्क में थी वो

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा के हिसार निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जांच में वृंदावन से कनेक्शन सामने आया है। वह वृंदावन के एक युवक से लगातार संपर्क में...
article-image
पंजाब

59वा ऑल इंडिया प्रिंसिंपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट का कल 22 फरबरी को होगा शुभारंभ

टूर्नामेंट में क्लब व कालेज वर्ग की 12 व स्कूल वर्ग की 22 टीमें हिस्सा ले रही सतवंत सिंह बैंस, कोच अलीहसन, सतनाम दघाम व अवतार सिंह को समर्पित रहेगा यह टूर्नामेंट। माहिलपुर –...
Translate »
error: Content is protected !!