मोदी जी का यह 12 वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह अतुलनीय और भारत के पुनरुत्थान का स्वर्ण काल रहा…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को सशक्त नेतृत्व मिला : जयराम ठाकुर

by

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित समारोह में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष

एएम नाथ। शिमला :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शिमला के पीटरहॉफ में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में प्रबुद्ध जनों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस गरिमामयी कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए केंद्र सरकार की 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, साहसिक निर्णयों और राष्ट्रहित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आज हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू रहा है, वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा और साख लगातार बढ़ी है, देश के करोड़ों शोषित-वंचित लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है तथा विकास और सुशासन की एक नई कार्यसंस्कृति स्थापित हुई है।
उन्होंने रेखांकित किया कि देश आज आत्मनिर्भरता, नवाचार, आधुनिक आधारभूत संरचना, डिजिटल सशक्तिकरण और तीव्र आर्थिक प्रगति के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ते हुए विकसित भारत के विराट लक्ष्य की ओर पूरी दृढ़ता से अग्रसर है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भावुक और ऊर्जावान अंदाज में पार्टी के ऐतिहासिक सफर को याद किया और कहा कि एक समय था जब हम केवल यह सोचते थे कि कब हमारी पार्टी के सांसद चुनकर आएंगे और कब हमारा कोई नेता देश का प्रधानमंत्री बनेगा, लेकिन संगठन के निरंतर परिश्रम और कार्यकर्ताओं की जी-जान से की गई मेहनत के बलबूते पहले हमने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को प्रधानमंत्री के रूप में देखा और फिर जब पार्टी लंबे समय तक सत्ता से बाहर रही, तो देशभर में एक अभूतपूर्व लहर चल पड़ी कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देश की कमान सौंपी जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब देश को नरेंद्र मोदी के रूप में एक मजबूत, राष्ट्रभक्त और दृढ़ इच्छाशक्ति वाला नेतृत्व मिला, तो दशकों से रुके पड़े काम भी धरातल पर मूर्त रूप लेने लगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का नारा लगाती थी, और यह हमारा सौभाग्य है कि हमने अपनी आँखों के सामने राम मंदिर की लंबी अदालती लड़ाई का सुखद अंत देखा और प्रधानमंत्री मोदी के कर-कमलों द्वारा मंदिर की आधारशिला रखने से लेकर भव्य प्राण-प्रतिष्ठा तक के ऐतिहासिक पलों के गवाह बने। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हुआ जिससे वहां शान से तिरंगा लहरा रहा है, तीन तलाक जैसी कुप्रथा का अंत हुआ, और गरीब कल्याण की अनगिनत योजनाएं सीधे धरातल पर उतरीं, जिसके परिणामस्वरूप देश की आर्थिकी दुनिया में 11वें स्थान से छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
जयराम ठाकुर ने इस पूरी विकास यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के सराहनीय योगदान की जमकर सराहना की, जिन्होंने लंबे समय तक संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री के रूप में कार्य किया और मोदी कैबिनेट में भी हिमाचल के हितों की पुरजोर पैरवी की, जिससे राज्य को केंद्र से हमेशा रिकॉर्ड मदद मिली। उन्होंने स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल की टीम और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के कुशल प्रबंधन को सराहा तथा समय-समय पर मार्गदर्शन व फीडबैक देने के लिए जे.पी. नड्डा जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी जी का यह 12 वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह अतुलनीय और भारत के पुनरुत्थान का स्वर्ण काल रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान आंदोलन पर कमेंट करना कंगना रनौत को पड़ा भारी, अब चलेगा राष्ट्रद्रोह का मुकदमा

आगरा : मंडी से भाजपा सांसद और प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा आगरा की अदालत में दायर पुनरीक्षण याचिका स्वीकार कर ली गई है। किसानों के अपमान और देशद्रोह का आरोप लगाते हुए कंगना...
article-image
पंजाब

सोनालिका एग्रो सॉल्यूशंस ने पीएयू किसान मेले 2025 में 12 आधुनिक कृषि यंत्र प्रदर्शित

लुसियाना/दलजीत अजनोहा : सोनालिका एग्रो सॉल्यूशंस ने लुधियाना, पंजाब में आयोजित पीएयू किसान मेला 2025 में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। कंपनी ने पंजाब के किसानों की विविध जरूरतों को ध्यान में रखते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा कनवर्जेंस से बनेंगे 49 आंगनवाड़ी भवन, भवनों के लिए मनरेगा के माध्यम से 8-8 लाख रुपये : हेमराज बैरवा

हमीरपुर 22 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि जिला हमीरपुर में मनरेगा कनवर्जेंस से 49 आंगनवाड़ी केंद्र भवन बनाए जाएंगे। इन भवनों के लिए मनरेगा के माध्यम से 8-8 लाख रुपये, 15वें वित्त...
article-image
पंजाब

Special ceremony in honor of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.2 :  Dr. Daljeet Singh Ajnoha, who made his mark in journalism for almost three decades and was born in the village of Ajnoha, was honored with an Honorary Doctorate (PhD) degree by Cedarbrook...
Translate »
error: Content is protected !!