मोमबत्ती’ सातवीं बार हुई गिरफ्तार : नशा तस्करों ने मंडी पुलिस पर छोड़ दिए पालतू कुत्ते, फिर भी काम नहीं आई ‘होशियारी’

by

रोहित भदसाली। मंडी :  मंडी पुलिस इन दिनों नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. सोमवार को मंडी पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीनों मामले में सबसे ज्यादा चर्चा एक ऐसे मामले की है, जहां पुलिस को आता देख नशा तस्करों ने उन पर पालतू कुत्ते छोड़ दिए.

मंडी की कुख्यात नशा तस्कर उमा उर्फ ‘मोमबत्ती’ के ठिकानों पर जब पुलिस छापेमारी करने पहुंची, तो पुलिस को आता देख उसने अपने पालतू कुत्तों को पुलिस की तरफ छोड़ दिया. इसके बाद पुलिस जवानों को छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी. बाद में पुलिस ने कुत्तों को मांस खिलाकर शांत किया और इसके बाद मोमबत्ती के ठिकाने पर दबिश दी.

आरोपी मोमबत्ती उर्फ उमा पर पहले भी कई मामले दर्ज :  यूं तो मोमबत्ती का काम घरों में रोशनी करना होता है, लेकिन यहां मोमबत्ती के नाम से कुख्यात नशा तस्कर उमा नशे का सामान बेच कई घरों के चिराग को बुझाने का काम कर रही है. उमा उर्फ मोमबत्ती पर पहले भी पांच मामले दर्ज हैं. उसके बेटे पर भी चिट्टा तस्करी के चार मामले दर्ज हैं. वह पहले भी कई बार गिरफ्तार कर हो चुकी है.  साल 2006 में 28 ग्राम, साल 2011 में पांच ग्राम, साल 2019 में दो ग्राम, साल 2021 में 144 ग्राम और साल 2023 में 13 ग्राम चिट्टा के साथ उसे गिरफ्तार किया गया था.

चल-अचल संपत्तियों को किया जाएगा अटैच :   मंडी पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपियों की चल और अचल संपत्तियों को भी अटैच किया जाएगा. यह परिवार पिछले लंबे वक्त से एक चेन बनाकर इस धंधे को अंजाम दे रहा था. नशा तस्करी में परिवार के ज्यादातर सदस्य शामिल हैं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया है.  पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों का तीन दिन का डिमांड भी हासिल कर लिया है. मोमबत्ती के अलावा उसके बेटे और भांजे को भी गिरफ्तार किया गया है. इनसे 34 ग्राम चिट्टा और डेढ़ लाख रुपए की नकदी बरामद हुई है.

तीन अलग-अलग मामले किए गए हैं दर्ज :   इसी तरह एक दूसरे मामले में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने 20 ग्राम चिट्टा बरामद किया है. इस मामले में भी एक ही परिवार के चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं. यह सभी आरोपी मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं. तीसरे मामले में पुलिस थाना औट की टीम ने हरियाणा के दो युवकों से 467 ग्राम चरस बरामद की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. मंडी पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से इन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजीकृत पुलिस चौकियों को एफआईआर दर्ज करने के लिए अधिकृत किया जाएगा -बोर्डों और निगमों में तैनात किए जाएंगे गृह रक्षकः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

प्रदेश सरकार पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2000 रुपये का नोट बदलने की डेडलाइन जानने के लिए पढ़ें……

नई दिल्ली : 2000 रुपये का नोट बदलने की डेडलाइन बढ़ गई है। केंद्रीय बैंक RBI ने आज इसे बढ़ाकर 7 अक्टूबर यानी अगले शनिवार तक कर दिया है। इसका मतलब हुआ है कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की मतदाता सूचियों के लिए दावे या आपत्तियां अब 10 मार्च तक

रोहित जसवाल। हमीरपुर 29 जनवरी : एडीसी एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनावों की मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया...
article-image
पंजाब

एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग सांसद हरसिमरत कौर बादल ने निजी विधेयक पेश कर की

नई दिल्ली। पंजाब के बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने सभी फसलों पर एमएसपी को कानूनी गारंटी बनाने के लिए संसद में एक निजी विधेयक भेजा है। उनका...
Translate »
error: Content is protected !!