मोयला वाहिदपुर का डाकघर अब नहीं होगा बंद : अविनाश राय खन्ना

by

छह गांवों के लोगों के विरोध के बाद केंद्र सरकार ने लिया फैसला, ग्रामीणों ने भाजपा नेता का जताया आभार

गढ़शंकर, 11 सितंबर। गढ़शंकर के समीप गांव मोयला वाहिदपुर के डाकघर को बंद करने के प्रस्ताव पर अब रोक लगा दी गई है। डाकघर पहले की तरह चालू रहेगा और क्षेत्र के लोगों को इसकी सेवाएं मिलती रहेंगी। यह जानकारी वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।

अविनाश राय खन्ना ने बताया कि केंद्र सरकार के स्तर पर मोयला वाहिदपुर डाकघर को बंद करने का निर्णय लिया गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद गांववासियों के साथ-साथ आसपास के करीब छह गांवों के लोगों ने डाकघर को बंद न करने की मांग को लेकर उन्हें पत्र भेजे थे। ग्रामीणों ने इस फैसले के विरोध में धरना-प्रदर्शन भी किया था।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इस संबंध में संबंधित केंद्रीय मंत्री से बातचीत की और डाकघर को बंद न करने का मामला उनके समक्ष उठाया। इसके बाद विभाग की ओर से उन्हें पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि मोयला वाहिदपुर का डाकघर बंद नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि डाकघर के माध्यम से राजस्व वसूली को प्रभावी बनाने के लिए समय-समय पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इससे क्षेत्र के लोगों को आवश्यक डाक सेवाओं के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

डाकघर बंद न होने की सूचना मिलने पर मोयला वाहिदपुर और आसपास के गांवों के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डाकघर क्षेत्र के लोगों के लिए लंबे समय से महत्वपूर्ण सेवा केंद्र रहा है। इसके बंद होने से बुजुर्गों, महिलाओं और आसपास के गांवों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता था।

ग्रामीणों ने कहा कि डाकघर को चालू रखने का फैसला क्षेत्र के लोगों के हित में है और इससे ग्रामीणों को पहले की तरह सुविधाएं मिलती रहेंगी।

इस अवसर पर हरप्रीत सिंह रिकु चांदपुरी, मक्खन सिंह वाहिदपुरी, गुरनेक सिंह पूर्व सरपंच, कुलवंत सिंह पीटीआई, हरभजन सिंह डीपीआई, मनराजवीर सिंह मोना, कुलराजवीर सिंह, करमवीर सिंह ढेसी, सुखविंदर सिंह, जत्थेदार सुखविंदर सिंह, सुरिंदर पाल पंच, मक्खन सिंह पंच, चरणजीत सिंह देव, कुलविंदर सिंह बिल्ला, जसवीर सिंह मोयला और गुरदयाल सिंह पंचायत सदस्य सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

कैप्शन : मोयला वाहिदपुर डाकघर बंद न होने पर वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना का आभार व्यक्त करते ग्रामीण।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आतंकी हरविंदर ग्रुप के 10 गुर्गे गिरफ्तार : हैंड ग्रेनेड-पिस्तौल और कारतूस बरामद

अमृतसर।  पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान में बैठ नेटवर्क चलाने वाले कुख्यात आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा गिरोह के दस लोगों को गिरफ्तार किया है।  आरोपितों के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, एक पिस्तौल और कारतूस...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur Beat Fatehgarh Sahib by 6

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 03 :  Hoshiarpur’s Under-19 cricket team registered a convincing six-wicket win over Fatehgarh Sahib in the Boys’ Under-19 Inter-District Tournament organized by the Punjab Cricket Association. HDC A secretary Dr....
article-image
पंजाब

सुंदर मुनि महाराज जी की पहली बरसी 3 जुलाई को मनाई जाएगी: प्रीति महंत

गढ़शंकर : ब्रह्मलीन श्री बाल योगी स्वामी सुंदर मुनि जी महाराज बोरी वालों की पहली बरसी 3 जुलाई सोमवार को डेरा बाबा टेढ़ा पीर गांव कुनैल में श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है। इस संबंध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1464 करोड़ रुपए का GST घोटाला उजागर : कई बोगस कंपनियों का पर्दाफाश, 4 बड़े कारोबारी गिरफ्तार

स्क्रैप, लोहा और सीमेट की फर्जी बिलिंग के जरिए घोटाला अब तक 335 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी आई सामने कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब और हिमाचल से जुड़े हैं तार एएम नाथ। नई दिल्ली/चंडीगढ़।...
Translate »
error: Content is protected !!