मोरवाली ट्रिपल मर्डर :  आरोपी जसबीर सिंह बब्बू निवासी बसियाला पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर से किया ग्रिफ्तार

by

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव मोरवाली में हुए ट्रिपल मर्डर में फरार चल रहे को आरोपी उत्तर प्रदेश के ललितपुर से गढ़शंकर पुलिस ने उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ सयुंक्त ऑपरेशन में ग्रिफ्तार कर लिया है। उक्त ट्रिपल मर्डर में नामजद इक्कीस आरोपियों में से अब तक मुख्यारोपी सहित 12 को ग्रिफ्तार कर चुकी है।
ट्रिपल मर्डर के आरोपी जसबीर सिंह बब्बू निवासी बसियाला को उत्तर प्रदेश के ललितपुर से गढ़शंकर पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ सयुंक्त ऑपरेशन में ग्रिफ्तार कर लिया है। गढ़शंकर पुलिस वहां गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपी को अदालत में पेश करने के बाद गढ़शंकर लाकर जसबीर सिंह बब्बू से पूछताश कर  ट्रिपल मर्डर की पर्ते खोलने की कोशिश करेगी।
डीएसपी जसप्रीत सिंह :आरोपी जसबीर सिंह बब्बू निवासी बसियाला को उत्तर प्रदेश से ग्रिफ्तार किया जा चूका है। गढ़शंकर से पांच पुलिस कर्मचारी आरोपी जसबीर सिंह बब्बू निवासी बसियाला को इनपुट के आधार पर उत्त रप्रदेश के ललितपुर गए थे। उत्तर प्रदेश पुलिस के टेक्निकल सहयोग से ट्रिपल मर्डर के आरोपी जसबीर सिंह बब्बू को पकड़ा है। अब वहां उससे अदालत में पेश करने के बाद गढ़शंकर लाया जायेगा।  जिसके बाद उससे पूछताश की जाएगी।
बता दे कि गांव मोरवाली में नौ नवंबर को तीन युवकों का काफी संख्यां में एकत्र युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर तीन युवकों मनप्रीत सिंह उर्फ़ मनी , गुरशरण सिंह  और गुरसुखतयार सिंह का मर्डर कर दिया था। ट्रिपल मर्डर में मनप्रीत सिंह उर्फ़ मनी की माता जसबीर कौर के बयानों में पर 11 युवकों सहित एक दर्जन से अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने जाँच के बाद और दस लोगों को ट्रिपल मर्डर में नामजद कर लिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अबोहर की किसान की बेटी ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा में 9वां स्थान किया हासिल

एएम नाथ । शिमला/ अबोहर : अबोहर के पास काला टिब्बा गाँव के एक किसान की बेटी जन्नत हेयर का हिमाचल प्रदेश में न्यायिक अधिकारी के रूप में चयन हुआ है। हिमाचल प्रदेश लोक...
article-image
पंजाब

नारायण नगर में बरसात के मौसम में खोदी गलियां विकास या विनाश : खन्ना

बरसात के मौसम में मोहल्ला निवासी झेल रहे विभागों की मंद प्रणाली का संताप, आवागमन हुआ मुश्किल : खन्ना होशियारपुर 1 जुलाई () पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने सीवरेज व वाटर सप्लाई विभाग...
article-image
पंजाब

पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारा : किसानों ने लुधियाना से जालंधर और अमृतसर जालंधर-जम्मू के बीच रेलवे मेन लाइन कर दी जाम

मोगा : अमृतसर के गांव देवीदासपुरा में अमृतसर दिल्ली रेल ट्रैक पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शन व धरना दिया गया। वहीं जालंधर में किसानों ने लुधियाना से जालंधर...
article-image
पंजाब

Outrage Over Insult to Dr.

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha : A strong reaction has emerged over the recent incident in a nearby village of Phillaur, where objectionable words were written near the statue of Dr. B.R. Ambedkar and a controversial statement...
Translate »
error: Content is protected !!