मोरांवाली में दो गुटों में खुनी झड़प में तीन की मौत ,2 गंभीर घायल : पुरानी रंजिश को लेकर दोनों गुटों में हुए टकराव में तेजधार हथियार और गोलियां चली

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव मोरावाली में उस समय दहशत फैल गई जब दो गुटों में तेजधार हथियारों व गोलियां चलने से हुई खूनी झड़प में एक गुट के तीन लोगो की मौत और दूसरे गुट का दो युवक गंभीर रूप में घायल हो गया। हालांकि पुलिस अभी तक गोलियां चलने की बात का नकार रही है।
जानकारी के मुताबिक गांव मोरावाली में करीव साढ़े गयारह वजे गुरप्रीत सिंह उर्फ पुत्र दलजीत सिंह अपने साथियों के साथ एक राजनीतिक पार्टी की रैली में जाने के लिए अपने वाहनों में स्वार होकर रवाना हुए थे। जैसे ही वह घर से सौ मीटर की दूरी पर गए तो उनकी झड़प मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के घर के बाहर झड़प हो गई। जिसके बाद गुरप्रीत सिंह के साथियों व मनप्रीत सिंह उर्फ मनी की हवेली में  मनप्रीत सिंह उर्फ मनी, सुखतियार सिंह उर्फ सुख्खा पुत्र जगतार सिंह निवासी गांव मोरांवाली व शरनदीप सिंह पुत्र सुखजिंदर सिंह निवासी बंगा पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस झड़प में दो मोटरसाईकलों व एक कार को भी क्षतिग्रसत हुए पुलिस ने बरामद किए।  जिसके बाद लोगो ने इस झड़प में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों गुटों के पंाच युवकों सिवल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया। ंजिन्में से मनप्रीत सिंह उर्फ मनी, सुखतियार सिंह उर्फ सुख्खा पुत्र जगतार सिंह निवासी गांव मोरांवाली व शरनदीप सिंह पुत्र सुखजिंदर सिंह निवासी बंगा को पुलिस ने मृत करार दे दिया। जबकि दूसरे गुट के  गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व दीपकप्रीत सिंह का गंभीर हालत में डाकटरों ने इलाज शुरू कर दिया। जिसके बाद डाकटरों ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रैफर कर दिया। उधर एसएसपी होशियारपुर सुरिंद्र लाबां ने पत्रकार वार्ता में कहा कि घायल गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व दीपकप्रीत सिंह का ईलाज पुलिस कस्टडी में करवाया जा रहा है। अभी तक पुलिस ने पांच शक्की आरोपियों को राऊंडअप कर लिया है। परिवार के ब्यानों पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा और मामले की जांच की जा रहा है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी। गोलियां चलने की बात पर उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच में यह बात साहमने नहीं आई।
गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व मनप्रीत सिंह उर्फ मनी पहले थे दोस्त : गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व  मनप्रीत सिंह मनी पहले दोस्त थे और इकट्ठे नशा  मुक्ति केंद्र चलाते थे। बाद में दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों अलग अलगा हो गए थे। इस समय गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी अव नशा मुक्ति केंद्र इस समय अकेला चलाता था। इसी वीच दोनों की दोस्ती दुशमनी में बदल गई। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की बहन की गत महीने हुई शादी में जागो की रसम दौरान एक गुट ने बुलेट के वहां पटाके चलाए थे। तव से ही दोनों गुटों में दुशमनी की आग और तेज हो गई थी। जिसके चलते उकत दुशमनी खूनी झडप में तवदील हो गई।
डीएसपी जसप्रीत सिंह : मोरांवाली में दो गुटों के झगड़े में तीन युवको की मौत हुई है और दो घायल हुए है। एसएसपी होशियारपुर की देखरेख में टीमें बनाई जा चुकी है। झगड़ों के कारणों के बारे मं जांच पूरी होने के बाद बताया जाएगा।हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रैफर कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद लाला जगत नारायण की 43वीं पुण्य तिथि पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लगा रक्तदान शिविर

रोहित भदसाली।  ऊना, 9 सितंबर. महान स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब केसरी पत्र समूह के संस्थापक शहीद लाला जगत नारायण की 43वीं पुण्य तिथि पर सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में विशेष रक्तदान शिविर का...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा का स्टिंग: भाजपा नेताओं ने कहा- शराब माफिया से केजरीवाल-सिसोदिया ने कमाया कमीशन

नई दिल्ली : भाजपा ने आज एक स्टिंग वीडियो जारी कर दावा किया कि नई शराब नीति से सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कमीशन कमाया है। स्टिंग जारी करने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साल 1980 का क़त्ल का मामला : 40 साल से भी ज़्यादा जेल में सज़ा काटने वाले बेगुनाह शख़्स को अब भेजा जा सकता है भारत

सुब्रमण्यम “सुबु” वेदम एक ऐसे क़त्ल के आरोप में 43 साल से जेल में बंद थे, जो उन्होंने किया ही नहीं था. आख़िरकार उन्हें क़ैद से आज़ादी मिल गई है। लेकिन परिवार से मिलने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जगात खाना-ऊना वाया हंडोला बस सेवा को वीरेंद्र कंवर ने दिखाई हरी झंडी

ऊना, 26 सितंबर: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज जगात खाना से ऊना वाया हंडोला बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कंवर ने...
Translate »
error: Content is protected !!