मोरिंडा में आयोजित दशहरा उत्सव में सांसद मनीष तिवारी हुए शामिल, कबड्डी टूर्नामेंट में भी खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरे का त्योहार: सांसद मनीष तिवारी

by

मोरिंडा, 24 अक्तूबर: बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे के त्योहार पर आयोजित समारोह में श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा शिरकत की गई। जहां उन्होंने लोगों को दशहरे की बधाई देने सहित इस पर्व से मिलने वाली सीख का भी जिक्र किया।
इस अवसर पर एक कबड्डी टूर्नामेंट का भी आयोजन किया गया था। जहां सांसद तिवारी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और आयोजकों की भी प्रशंसा की, जो खेलों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।
सांसद तिवारी ने कहा कि दशहरे का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह साबित करता है की बुराई का आखिरकार अंत निश्चित है। उन्होंने कहा कि इस पर्व से हमें सीख मिलती है कि हमें बुराई का डटकर मुकाबला करना चाहिए और अच्छाई की जीत होती है। इस दौरान उन्होंने नशे के खिलाफ लड़ाई को और तेज करने का भी आह्वान किया, जो हमारी युवा पीढ़ी को निगल रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि जिस प्रकार हर बुराई का एक दिन अंत होता है और यदि हम मिलकर लड़ें, तो एक दिन नशे की समस्या भी खत्म होगी। उन्होंने दशहरे के अवसर पर आयोजकों द्वारा कबड्डी टूर्नामेंट के आयोजन की भी प्रशंसा की और कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर हलका इंचार्ज खरड़ और पूर्व जिला कांग्रेस प्रधान विजय शर्मा टिंकू, पनग्रेन पूर्व चेयरमैन बंत सिंह क्लारा, मनिंदर सिंह मनी, ब्लाक काग्रेस प्रधान दर्शन सिंह संधू, राजेश कुमार एमसी, बग्गा एमसी, चरणजीत सिंह चन्नी पूर्व चेयरमैन मार्किट कमेटी मोरिंडा, बलविंदर सिंह बाजवा पूर्व प्रधान नगर कौंसिल मोरिंडा, महेंद्र सिंह ढिल्लों, रिंकू ठेकेदार, सुखजिंदर सिंह काका एमसी, सलीम भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा बुध सिंह ढाहां के 100वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गुरु नानक मिशन अस्पताल कुक्कड़ मजारा में भव्य समारोह आयोजित

गढ़शंकर, 7 दिसंबर : बाबा बुध सिंह ढाहां जी के 100वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गुरु नानक मिशन अस्पताल, कुक्कड़ मजारा में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। बीत और कंडी क्षेत्र...
article-image
पंजाब

यूथ काग्रेस के नवनिवार्चित जिला महासचिव प्रणव कृपाल व गढ़शंकर हलके के अध्यक्ष मनदीप सिंह को दी बधाई

गढ़शंकर: यूथ काग्रेस के जिला होशियारपुर का महासचिव चुने जाने पर प्रणव कृपाल व विधानसभा हलका गढ़शंकर का मनदीप सिंह मोयला को अध्यक्ष को चुने जाने पर गढ़शंकर में उनका जोरदार स्वागत किया और...
article-image
पंजाब

दो घंटे के अंदर पंजाब में मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सभी जिलों में भेजे जाएंगे टैंकर : पेट्रोल डीजल लेने के लिए पैनिक ना हो। अगले 5 से 6 घंटे में सभी शहरों में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की सप्लाई सुनिश्चित होगी – DC सारंगल

जालंधर :   जालंधर में तेल टैंकर यूनियन की हड़ताल खत्म हो गई है। डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल की यूनियन नेताओं के साथ इंडियन ऑयल टर्मिनल में बैठक हुई, जिसके बाद हड़ताल खत्म करने का...
article-image
पंजाब

गाड़ी चला रहे शख्स को दिल का दौरा पड़ा : पत्नी व 17 वर्षीय बेटी के साथ अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से लुधियाना के एक निजी अस्पताल जा रहे

हलवारा : हलवारा से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। यहां गाड़ी चला रहे शख्स को दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर नीचे उतर...
Translate »
error: Content is protected !!