मोहाली के फेस-8 में झूला गिरने की दुखद घटना पर सांसद तिवारी ने जताया दुख; पीड़ितों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

by

डिप्टी कमिश्नर से की न्यायिक जांच करवाने की अपील
मोहाली:5 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने मोहाली के फेस-8 में दशहरा ग्राउंड में चल रहे मेले के दौरान रविवार रात लगभग 40 फीट की ऊंचाई से झूला नीचे गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित करीब 20 लोगों के जख्मी होने की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है और पीड़ितों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
यहां जारी एक बयान में, सांसद तिवारी ने कहा कि मेले के दौरान हुए इस दुख हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को उनकी सजा मिलनी चाहिए, जिनकी कोताही के चलते इतने लोगों की जान खतरे में पड़ गई। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर अमित तलवाड़ से मामले की न्यायिक जांच करवाए जाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।
इसी के साथ सांसद तिवारी ने आने वाले दिनों में त्योहारों के दौरान लगने वाले मेलों में सख्त एहतियात बरते जाने की मांग भी की है, ताकि इस तरह की दुखद घटनाएं भविष्य में ना हों।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी को एनडीए का नेता चुना : बैठक में 16 पार्टियों के 21 नेता हुए शामिल

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इस सबंध में बुधवार को एनडीए की पहली बैठक पीएम आवास में शाम 4 बजे हुई। एक घंटे...
article-image
पंजाब , समाचार

पंचायत समिति व जिला परिषद चुनावो की करे तैयारी, दो दो उम्मीदवारों की बनाए लिस्ट : हार के बावजूद मैं हलके के लोगो के दुख सुख में हमेशा लोगो के साथ रहूँगा और हमेशा लोगों के सम्पर्क रहूंगा : विजय इंदर सिंगला

गढ़शंकर।  कांग्रेस के लोक सभा हल्के श्री आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार रहे  कांग्रेस के राष्ट्रीय सह कोछाध्यक्ष विजय इंदर सिंगला ने गढ़शंकर होशियारपुर रोड़ पर स्थित एक निजी पैलेस में गढ़शंकर के कांग्रेस के...
article-image
पंजाब

CEAT टायर्स को प्लांट लगाने का न्योता : सीएम भगवंत मान CEAT टायर्स वाइस चेयरमैन से मिले – सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

चंडीगढ़ : सीएम भगवंत सिंह मान मिन इंवेस्टमेंट के तहत आज मुंबई में देश के कई बड़े कारोबारियों से मीटिंग कर रहे हैं। जालंधर में टायर कंपनी का प्लांट लगाने को लेकर सीएम मान...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन समेत युवक को किया काबू

गढ़शंकर, 23 मई: गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक युवक  को 10 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए एसएचओ पुलिस थाना गढ़शंकर इंस्पेक्टर जयपाल ने बताया कि संदीप मलिक...
Translate »
error: Content is protected !!