मोहाली में ईडी की छापेमारी के दौरान हड़कंप, वीडियो में जाने कैश से भरे बैग नौवीं मंजिल से फेंके

by

मोहाली : खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की टीम ने आईटी सेक्टर से जुड़े एक व्यक्ति के आवास पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान जो घटनाक्रम सामने आया, उसने पूरे इलाके को चौंका दिया।जानकारी के अनुसार, ईडी टीम के पहुंचने से पहले ही अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल से कैश से भरे दो बैग नीचे फेंक दिए गए। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई उस समय हुई जब टीम रिहायशी टावर में तलाशी लेने पहुंची थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही ईडी की टीम मौके पर पहुंची, नीचे की ओर तेज हलचल देखी गई और कुछ ही क्षणों बाद ऊपरी मंजिल से बैग नीचे गिरते दिखाई दिए। इनमें से एक बैग नीचे गिरते ही फट गया, जिससे उसमें रखे नोट बिखरकर चारों ओर फैल गए। मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।वहीं, दूसरा कैश बैग सुरक्षित रहा, जिसे पहले से वहां एक वाहन के साथ मौजूद व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाकर उठाया और वहां से फरार हो गया। ईडी अधिकारियों ने तुरंत उसका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा।

हालांकि, तलाशी अभियान के दौरान टीम ने दूसरे बैग को अपने कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच में इस बैग में लगभग 21 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। ईडी ने पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी नकदी किस स्रोत से जुड़ी है और इसे छिपाने या हटाने की कोशिश क्यों की गई।छापेमारी के दौरान सोसाइटी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी और स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। घटना के बाद आसपास के लोगों में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कहां से आई और इसे क्यों इस तरह से बाहर फेंकने की कोशिश की गई। फिलहाल ईडी अधिकारियों की ओर से मामले पर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नाइजीरियन लड़कियां लाखों की हेरोइन समेत गिरफ्तार

खन्ना :20 जुलाई खन्ना पुलिस ने दिल्ली से जालंधर हेरोइन लेकर जा रही दो नाइजीरियन लड़कियों को काबू किया गया। जिनसे पुलिस ने करीब 40 लाख रुपये कीमत की 700 ग्राम हेरोइन बरामद की।...
हिमाचल प्रदेश

विमल नेगी मामले में नहीं बख्शा जाएगा कोई भी कसूरवार : सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में सरकार ने 15 दिनों में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं और इसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ शहर समृद्ध शहर 2.0 अभियान नगर निगम ऊना के 17 वार्डों में जागरूकता एवं समाधान शिविर आयोजित

रोहित जसवाल। ऊना, 17 नवम्बर। स्वच्छ शहर समृद्ध शहर 2.0 अभियान के अंतर्गत नगर निगम ऊना के 17 वार्डों में जागरूकता एवं समाधान शिविर आयोजित किए। नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार...
article-image
पंजाब

स्टेट डेवलेपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स एक्ट लागू करने वाला पहला राज्य बना पंजाब, सीएम मान ने दी मंजूरी

चंडीगढ़। पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को स्टेट डेवलेपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स एक्ट, 2024 को लागू करने की स्वीकृति दे...
Translate »
error: Content is protected !!