मोहाली में कोर्ट पेशी पर आए युवक की गोली मारकर हत्या : सोशल मीडिया पर गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा और विक्की पहलवान ने हत्या की जिम्मेदारी ली

by

मोहाली :  मोहाली में बुधवार को दिनदहाड़े एसएसपी कार्यालय के बाहर एक सनसनीखेज हत्या की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। कोर्ट पेशी के लिए आए गुरविंदर सिंह को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय वह अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार, जमानत पर चल रहे गुरविंदर सिंह पर अफीम बरामदगी का मामला दर्ज था। इसी केस में उन्हें कोर्ट में पेशी के लिए मोहाली लाया गया था। इसी दौरान SSP कार्यालय के बाहर हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी का दावा : 

सोशल मीडिया पर गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा और विक्की पहलवान ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। उनके पोस्ट के अनुसार, गुरविंदर सिंह उनके भाई गुरलाल बराड़ की हत्या का आरोपी था, इसलिए यह कदम उठाया गया। पुलिस इस दावे की जांच कर रही है।

डीआईजी का बयान

रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह ने बताया कि हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य बरामद किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। डीआईजी ने कहा कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , समाचार

गांव झोनोवाल में आयोजित कबडी कप में भार खुल्ला में गुजर कलब कोट ने तो गांव स्त्तर में भलान की टीमों ने फाईनल मुकावलों में की जीत दर्ज

 गढ़शंकर: गांव झोनोवाल में भगत सिंह स्र्पोटस कलब, ग्राम पंचायत व समूह एनआरआई दुारा करवाए दूसरे कबडी कप में कबडी नैशनल स्टाईल भार खुल्ला में गुजर कलब कोट, गांव स्त्तर के मुकावले मे भलान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

.मनाली में मिली 30 साल की युवती की लाश…..चेहरा नोचा हुया , पहनी.है जींस और स्वेटर

रोहित जस्वाल। मनाली : हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर के पास एक युवती की लाश मिली है. जींस पेंट और स्वेटर पहने हुए इस युवती की पहचान नहीं हो पाई है. साथ ही चेहरे...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में डेंगू खिलाफ जागरूकता रैली निकाली

गढ़शंकर: सिविल सर्जन होशियारपुर के निर्देशानुसार एवं एसएमओ डॉ. रमन कुमार के नेतृत्व में आज सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा डेंगू जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. रमन कुमार ने लोगों से...
article-image
पंजाब

5 बच्चों को करवाया बाल भिक्षा से मुक्त : बाल भिक्षा रोकथाम जिला टास्क फोर्स की ओर से गढ़शंकर में की गई जांच

बच्चों से भिक्षा मंगवाने वाले माता-पिता का किया जाएगा डी.एन.ए. टेस्ट: ज़िला प्रोग्राम गढ़शंकर : सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री डॉ. बलजीत कौर के दिशा-निर्देशों और डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन...
Translate »
error: Content is protected !!