मोहिंदर भगत जल्द मंत्री पद की ले सकते शपथ : मोहिंदर भगत को मंत्री बनाने का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया था वादा

by

जालंधर : जालंधर वेस्ट सीट से भारी मतों के अंतर से उपचुनाव जीतने वाले मोहिंदर भगत जल्द मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। जालंधर में चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें मंत्री बनाने का वादा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया था। ऐसे में सीएम मान अपना वादा पूरा करेंगे सूत्रों की मानें तो मोहिंदर भगत आने एक-दो दिनों में मंत्रीपद की शपथ ले सकते हैं। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई। सरकार ने इसके लिए गवर्नर हाउस से समय भी मांगा है। इससे पहले शनिवार को मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आम आदमी पार्टी को भारी अंतर से जिताने के लिए जालंधर की जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने वर्ष 2022 में भी पार्टी को जिताया है। मंत्री ने कहा कि लोगों को पार्टी विधायक शीतल अंगुराल से बहुत उम्मीदें थीं कि वह अच्छा काम करेंगे लेकिन उन्होंने पार्टी के साथ-साथ लोगों के साथ भी बुरा किया है।

मंत्री ने कहा कि जब पार्टी और जनता दोनों ने मिलकर आप के लिए काम किया है तो ऐसा नहीं होता कि आप अपने निजी स्वार्थ के लिए पार्टी से भाग जाएं। उन्होंने कहा कि लोगों ने इसे बहुत बुरा माना है और यही जालंधर में आम आदमी पार्टी की जीत का बड़ा कारण रहा है। मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि लोग पहले भी पार्टी के साथ थे और अब भी पार्टी के साथ खड़े हैं।

सीएम जो वादा करते  पूरा भी करते :   मुख्यमंत्री मान के कैबिनेट में मंत्री बनने के सवाल पर भगत ने कहा कि यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेना है। जब उनसे पूछा गया कि चुनाव प्रचार के दौरान सीएम ने क्षेत्र की जनता से कहा था कि आप विधायक बनाओ, मैं मंत्री बनाऊंगा, इस पर भगत ने कहा कि सीएम साहब जो वादा करते हैं, उसे अवश्य पूरा करते हैं। इसके साथ ही भगत ने कहा कि उनका मुख्य फोकस विधानसभा क्षेत्र के लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

घेर कर मारपीट करने व चांदी की चेन तथा 64 सौ रुपए की लूट के मामले में दो महिलाओं स्मेत आठ नामजद

गढ़शंकर-गढ़शंकर पुलिस ने अंर्तगत गांव फतेहपुर खुर्द में एक व्यक्ति को घेर कर मारपीट करने तथा उसकी चांदी की चेन व 64 सौ रुपए लूटने के मामले में दे महिलाओं स्मेत आठ लोगों पर...
article-image
पंजाब

आध्यात्म और ज्योतिष पर आचार्य पंकज हरी गोपाल वृंदावन वालों के साथ विशेष बातचीत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : आध्यात्मिक जीवन, ज्योतिष और मानव जीवन से जुड़े सवालों के उत्तर जानने के लिए दलजीत अजनोहा ने वृंदावन के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और आध्यात्मिक मार्गदर्शक आचार्य पंकज हरी गोपाल जी से एक...
article-image
पंजाब

तीन दिन पहले हुई लूट के शिकार व्यक्ति ने लगाई इंसाफ़ की पुकार : पुलिस नही कर रही कोई कार्यवाही… रविवार को लूट लिए थे 22 हजार रुपये

गढ़शंकर, 23 सितंबर  : पिछले कुछ दिनों से इलाके में चोरी व लूटपाट की कई घटनाएं हो चुकी है लेकिन पुलिस किसी भी आरोपी को पकड़ पाने में असमर्थ रही है, वही इन घटनाओं...
article-image
पंजाब

इंस्पेक्टर प्रभजोत कौर की ओर से थाना सदर कपूरथला का चार्ज संभाला

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : इंस्पेक्टर प्रभजोत कौर की ओर से थाना सदर कपूरथला के प्रभारी के रूप में अपना चार्ज संभाल लिया है इंस्पेक्टर प्रभजोत कौर पहले जिला होशियारपुर के विभिन्न थानों में बतौर थाना...
Translate »
error: Content is protected !!