मौजूदा बीडीपीओ व अकाली मंत्री का भतीजा ग्रिफ्तार: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड

by

चंडीगढ़ :9 जुलाई :सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयोग किए गए हथियारों की सप्लाई को लेकर लुधियाना से एक के बाद एक लिंक सामने आ रहे हैं। बीते दिनीं गिरफ्तार किए गए सतबीर सिंह की निशानदेही पर अब लुधियाना पुलिस ने मौजूदा बीडीपीओ पोस्ट पर तैनात पूर्व अकाली मंत्री निर्मल सिंह काहलों के भतीजे संदीप सिंह काहलों को गिरफ्तार किया है। जिसे अदालत ने दो दिन के रिमांड पर भेजा है।
सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में जिन हथियारों का प्रयोग किया गया, उनमें कई हथियार लुधियाना से बठिंडा पहुंचाने के मामले में संदीप सिंह की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी के रुप में पुलिस देख रही है। संदीप सिंह की फार्चूनर कार में हथियारों की सप्लाई के खुलासे का पुलिस को शक है, जिस करके पुलिस मुलजिम की तलाश कर रही थी तथा उसे भगौड़ा करार दिया था। आज लुधियाना पुलिस की स्पैशल टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
संदीप सिंह काहलों बीडीपीओ पद पर तैनात हैं तथा यह जानकारी सामने आ रही है कि संदीप ने ही सतबीर सिंह को मनदीप तथा मनप्रीत तथा उसके एक तीसरे साथी को बठिंडा छोडऩे के लिए कहा था। सतबीर को यह नहीं पता था कि उसके साथ बैठा नौजवान शार्प शूटर है व जग्गू भगवानपुरिए के साथ उनके संबंध हैं। सतबीर सिंह को पकडऩे के बाद ही बीडीपीओ संदीप काहलों का नाम सामने आया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

NSUI (कांग्रेस) से नहीं मिला टिकट तो निर्दलीय जीता पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, अनुराग दलाल ने रचा इतिहास

पं पीयू स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन में प्रेसिडेंट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार अनुराग दलाल के सिर जीत का सेहरा सज गया है। वह पीयू के नए सरताज बन गए हैं। मतगणना के दौरान अनुराग दलाल...
article-image
पंजाब

डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा मुलाजिमों का वेतन करने की कड़ी निंदा

वेतन जल्द जारी न करने की सूरत में करेंगे तेज संघर्ष गढ़शंकर :6 सितम्बर: पंजाब सरकार द्वारा ए, बी तथा सी कैटागिरी के लाखों मुलाजिमों का वेतन निकलवाने तथा खजानों को लगाई गई मौखिक...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Professional University to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 12 : Rayat Bahra Professional University, Hoshiarpur, a self-financed educational institution, is set to provide job-oriented education aimed at enhancing the employment prospects of students in the region. This was stated today...
article-image
पंजाब

समस्याओं से जूझ रहे शहर के वार्ड नंबर 1 के निवासी

गढ़शंकर :14 फरवरी को होने जा रहे नगर कौंसिल के चुनाव के मद्देनजर शययहर मे राजनीतिक पार्टियों ने गतिविधियां तेज कर दी है। परंतु शहर के वोटरों का इन चुनावों को लेकर उत्साह कम...
Translate »
error: Content is protected !!