मौत से पहले पूनम पांडे का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी इंटरनेट पर वायरल : शिप पर व्हाइट ब्रॉलेट और ब्लैक कलर की पैंट रखी थी पहन

by

फिल्मी स्टार पूनम पांडे के निधन से हर कोई सदमे में आ गया है। सर्वाइकल कैंसर से एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत हुई है।  लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस पूनम पांडे उनके बीच नहीं रही।  अपने बेबाक अंदाज और बोल्ड ड्रेसिंग के चलते अक्सर ही चर्चा में बनी रहने वाली पूनम पांडे के निधन की खबर खुद उनके मैनेजर ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर दी।

                                                इन सबके बीच पूनम पांडे का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसमें वह सफेद ब्रॉलेट में नजर आ रही हैं। बता दें कि पूनम पांडे ने अपनी मौत से 3 दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह एक शिप पर नजर आ रही थी। इस दौरान उन्होंने व्हाइट ब्रॉलेट और ब्लैक कलर की पैंट पहन रखी थी। पूनम पांडे को शिप पर इस तरह से देखकर के उनके चाहने वाले उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में कयास लगा रहे थे।   पूनम पांडे के आखिरी पोस्ट में आप देख सकते हैं कि वह अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ किसी शिप पर जाती हुई दिखाई दे रही है। सफेद रंग की ब्रॉलेट में पूनम पांडे हमेशा की तरह ही अपने फैंस के दिलों पर बिजलियां गिरा रही थी लेकिन अब उनकी मौत की खबर सुनकर उनके फैंस इस पोस्ट पर शोक जता रहे हैं। उनके चाहने वाले यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि तीन दिन पहले ही सोशल मीडिया पर इतना खूबसूरत सा वीडियो पोस्ट करने वाली पूनम पांडे अब इस दुनिया में नहीं रही।

बता दें कि पूनम पांडे अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर के चर्चाओं में बनी रहती थी। इससे पहले भी पूनम पांडे ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह काफी अट्रैक्टिव नजर आ रही थी। पूनम पांडे की उम्र केवल 32 साल है। उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर से हुई है। बता दें कि पूनम पांडे ने साल 2013 में फिल्म नशा से फिल्मी जगत में एंट्री की थी हालांकि फिल्मी जगत में बहुत ज्यादा उनका सिक्का नहीं चल पाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

11 करोड़ से बनेगी अरलू-किटपल सड़क, जल्द करेंगे शिलान्यासः वीरेंद्र कंवर

वीरेंद्र कंवर ने किया करौड़, अरलू कुंदों, अरलू, भरमौत, चकसर दगड़ू, मजियानी, लवांकड तथा रीबाड़ में की संपर्क से समर्थन यात्रा ऊना, 2 फरवरीः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चंबा के वुड क्राफ्ट ने मोहा सबका मन

क्राफ्ट्स बाजार के स्टाल नंबर 52 में चंबा के पवन कुमार बनाते हैं लकड़ी से विभिन्न प्रकार की आकृतियां होशियारपुर, 26 मार्च:   जिला प्रशासन की ओर से लाजवंती स्टेडियम में लगाए गए क्राफ्ट्स बाजार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को समान अवसर देने से विकसित होता है समाज : राय

कस्तूरबा गाँधी छात्रावास करियां में मिशन शक्ति के तहत लैंगिक समानता व मासिक धर्म पर जागरूकता शिविर आयोजित एएम नाथ। चम्बा : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा कि ओर से शुक्रवार को कस्तूरबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेघरों को आश्रय प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: जय राम ठाकुर

  शिमला- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार बेघरों को आश्रय प्रदान करने और झुग्गी-झौंपड़ियों में रहने वाले लोगों के जीवनस्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री आज यहां शहरी...
Translate »
error: Content is protected !!