यमुना में दो और लाशें मिलीं…अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी

by

 वृंदावन में यमुना नदी में हुए नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। रविवार सुबह दो और शव मिले हैं। अभी भी तीन लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार एक युवक का शव हादसे वाली जगह से लगभग 3 किलोमीटर दूर अक्रूर घाट के पास मिला। उसकी पहचान ऋषभ शर्मा के रूप में हुई है। वहीं, एक महिला का शव देवरहा बाबा घाट के पास मिला। उसकी पहचान 21 साल की डिकी बंसल के रूप में हुई है।

बाकि लापता लोगों की तलाश जारी : हादसा शुक्रवार दोपहर हुआ था, जिसके बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है। अभी जिन लोगों की तलाश हो रही है, उनमें पंकज मल्होत्रा, यश भल्ला, मोनिका शामिल हैं।

परिवारों में मातम का माहौल :  इस हादसे के बाद मथुरा से लेकर पंजाब तक दुख का माहौल है। अधिकतर श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना और जगरांव के रहने वाले थे। लापता लोगों के परिवार वाले उन्हें ढूंढने के लिए वृंदावन पहुंच चुके हैं और बेहद दुखी हैं।

सोशल मीडिया पर मदद की अपील : सोशल मीडिया पर लापता लोगों की तस्वीरें तेजी से शेयर हो रही हैं। लोग उनके सुरक्षित मिलने की दुआ कर रहे हैं और जानकारी देने की अपील कर रहे हैं।

बचाव कार्य में कई टीमें जुटीं : लापता लोगों की खोज के लिए कई एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं, जैसे स्थानीय पुलिस एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF), गोताखोर और नाविक शामिल हैं, लेकिन यमुना का तेज बहाव और गहराई बचाव कार्य को मुश्किल बना रहे हैं।

यमुना को 7 हिस्सों में बांटा गया :  तलाश को तेज करने के लिए यमुना नदी को 7 हिस्सों (सेक्टर) में बांटा गया है। यह क्षेत्र केसी घाट से गोकुल बैराज तक लगभग 20 किलोमीटर में फैला है।

हर सेक्टर में अलग टीम तैनात

  • हर सेक्टर में एक थाना प्रभारी निगरानी करेगा
  • हर घाट पर 3-4 टीमों को लगाया जाएगा
  • सुबह 5 बजे से सर्च ऑपरेशन फिर शुरू किया गया

देवरहा बाबा घाट और उसके आसपास के इलाकों पर खास ध्यान दिया जा रहा है, क्योंकि यहां से पहले भी शव मिले हैं। प्रशासन ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो सेना की मदद भी ली जाएगी। साथ ही आसपास के जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी ट्रस्ट की ओर से बगढार में निशुल्क छात्रवृत्ति योजना आरंभ : शिक्षा में गुणात्मक सुधार राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने 13 मेधावी छात्राओं को बांटी छात्रवृत्ति की राशि एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार में आधुनिक नवदुर्गा एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से एक स्कॉलरशिप स्कीम आरंभ की गई,...
article-image
पंजाब

खुलासा, 538 किलो मीटर सड़क जमीन पर गायब : जीआईएस का उपयोग करके सड़कों को मापा

चंडीगढ़। पंजाब मंडी बोर्ड के अधीन राज्य के संपर्क मार्गों की टायरिंग से पहले करवाए गए आधुनिक जीआईएस सर्वेक्षण में 538 किलोमीटर सड़कें जमीन पर गायब पाई गई हैं। हैरत की बात है कि...
article-image
पंजाब

Gram Panchayat Elections-2024-Polling took

Deputy Commissioner and SSP visited different polling booths District Election Officer thanked voters and polling staff for peaceful voting Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.15 :   Deputy Commissioner-cum-District Election Officer Hoshiarpur Komal Mittal said that Panchayat elections have...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पासपोर्ट बनाने के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए 8 से 10 जुलाई तक आयोजित होगा विशेष शिविर

मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को मिलेगी सुविधा चौगान नंबर दो में डाकघर के समीप पार्क होगी मोबाइल वैन : सहायक आयुक्त एएम नाथ। चम्बा :  पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक लोगों की सुविधा...
Translate »
error: Content is protected !!