यमुना में बहे थे 3 युवक : घटनास्थल से 20 KM दूर मिला एक का शव…..60 से ज्यादा लोग गवां चुके इस जगह जान

by

एएम नाथ : नाहन। हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड की सीमा पर बहने वाली यमुना नदी में मंगलवार दोपहर को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब शहर के यमुना घाट से पानी के तेज बहाव में लापता हुए तीन में से एक युवक का शव मिल गया है।

बुधवार दोपहर को पांवटा साहिब से करीब 20 किलोमीटर दूर हरियाणा के यमुनानगर जिले के कलेसर में 23 वर्षीय अमित कुमार पुत्र जोगीराम निवासी गवाली का शव बरामद हुआ, जबकि दो युवकों की तलाश जारी है।

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के गवाली गांव के तीन युवकों की तलाश दूसरे दिन भी लगातार जारी रही। सर्च अभियान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ हिमाचल पुलिस, उत्तराखंड के राफ्टर तथा स्थानीय गोताखोर की टीमें अलग-अलग यमुना नदी में कई स्थानों पर लापता हुए युवकों की तलाश में दिनभर लगे रहे।

यमुना नदी में लापता हुए दोनों बेटों कमलेश व रजनीश के पिता प्रेम सिंह बेसुध होकर बुधवार को भी नदी किनारे बेटों के इंतजार में गमगीन रहे।

पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि कई टीमें बनाकर युवकों की लगातार तलाश की जा रही है, हरियाणा के कलेसर से एक शव बरामद हो चुका है।

डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया प्रशासन मानसून के दौरान यहां पर गोताखोरों की नियुक्ति रखता है। भविष्य में पूरे वर्ष भर यहां पर गोताखोरों की नियुक्ति के लिए सरकार से परमिशन ली जाएगी। युवकों के डूबने के मामले में प्रशासन की कोई लापरवाही सामने नहीं आई है। यमुना नदी में अभी भी पानी का तेज बहाव है, लोगों को यमुना नदी में नहाने से परहेज करना चाहिए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जगदाले नीलांबरी विजय को रोपड़ रेंज का डीआईजी : राकेश कुमार कौशल को बॉर्डर रेंज का डीआईजी किया नियुक्त

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने कहा जगदाले नीलांबरी विजय को रोपड़ रेंज का डीआईजी और राकेश कुमार कौशल को बॉर्डर रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया है। Share     
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रवासी मजदूर का शव बरामद : शव सडक़ पर रख कर लगाया जाम, सिर व कानों से खून निकला हुया था और नाखूनों पर लगा था खून, हत्या का मामला दर्ज

फाईनैंसर के बंदों दुारा ट्रैकटर घर से ले जाने से खफा होकर प्रवासी मजदूरों ने शव सडक़ पर रख कर लगाया जाम गढ़शंकर। गढ़शंकर शहर के बार्ड नंबर आठ में पड़ते अनंद नगर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 से 24 नवम्बर तक आयोजित होने वाली सेना की भर्ती की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित : कर्नल पुष्विंदर कौर ने कहा की निर्धारित की गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व इमानदारी के साथ पूरा किया जायेगा

शिमला, 07 नवम्बर -प्रिथी मिलिट्री स्टेशन, अवेरीपट्टी, रामपुर बुशहर में अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर,...
article-image
पंजाब

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मणिपुर के घटनाक्रम के विरोध में गांधी पार्क से विरोध मार्च निकाला

गढ़शंकर । जिला युवा कांग्रेस महासचिव प्रणव कृपाल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मणिपुर के घटनाक्रम के विरोध में गांधी पार्क से विरोध मार्च निकाला, जिसमें विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर के अध्यक्ष मनदीप...
Translate »
error: Content is protected !!