यादविंद्र गोमा ने गदियाड़ा पंचायत में 10 लाख से निर्मित सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

by
जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास सर्वोच्च प्राथमिकता – यादविंद्र गोमा
एएम नाथ। पंचरुखी, 29 जनवरी :  आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने वीरवार को विकासखंड पंचरुखी की ग्राम पंचायत गदियाड़ा में 10 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।
इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित करना उनकी कार्ययोजना में सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी और विशेष रूप से राज्य स्तरीय सालियाण मेले के दौरान भी यह भवन अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यहां पर एक सराय का निर्माण भी किया गया है जिसके लिए उन्होंने दानी सज्जनों का आभार भी व्यक्त किया।
क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियों का जिक्र करते हुए आयुष मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए पंचरुखी उप-तहसील को तहसील का दर्जा प्रदान किया है, जिससे अब स्थानीय लोगों के प्रशासनिक कार्य घर-द्वार के समीप पूर्ण हो सकेंगे। उन्होंने विद्युत समस्या के स्थाई समाधान का जिक्र करते हुए कहा कि पलम क्षेत्र के लिए 33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में उन्होंने कहा कि स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के शेष निर्माण कार्य के लिए 1.5 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है और इस कार्य को शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।
यादविंद्र गोमा ने कहा कि पलम क्षेत्र की 13 पंचायतों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति करने के लिए 32 करोड़ रुपए की पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है, जिसका लाभ अगले वर्ष तक जनता को मिलना शुरू हो जाएगा। इसके अतिरिक्त पंचरुखी में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह का निर्माण भी प्रगति पर है।
स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की मांग मंत्री ने पंचायत भवन की अतिरिक्त मंजिल के निर्माण का आश्वासन दिया तथा वार्ड नंबर 4 और मझैनू के महिला मंडल भवनों के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रधान राजेश्वरी ब्यास, खंड विकास अधिकारी लंबागांव सिकंदर कुमार, खंड विकास अधिकारी पंचरुखी मुनीश कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा देश में राष्ट्रहित में कार्य कर रही : विक्रम जरियाल

संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओ पर हुई चर्चा एएम नाथ। चम्बा :  भट्टियात विधानसभा के भाजपा मंडल मेल की बैठक मंगलवार को पूर्व विधायक एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन थे दर्शन सिंह साहसी, जिनकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा में कर दी हत्या… क्या थी मर्डर की वजह?

कनाडा : ब्रिटिश कोलंबिया के एबॉट्सफोर्ड शहर में 27 अक्टूबर की सुबह भारतीय मूल के मशहूर उद्योगपति दर्शन सिंह साहसी की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्या की...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 शूटरों का एनकाउंटर : चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में AGTF ने की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़ : प्रॉपर्टी डीलर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चरणप्रीत सिंह नागरा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स  ने हरियाणा के कैथल में हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्युत आपूर्ति से वंचित आंगनबाड़ी भवनों में समयबद्ध सीमा के भीतर सुनिश्चित की जाए व्यवस्था : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

विभिन्न योजनाओं के प्रचार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का किया जाए उपयोग,  ज़िला अनुश्रवण एवं संवीक्षा समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायकों के रिक्त पदों को भरने के दिए निर्देश...
Translate »
error: Content is protected !!