या तो आरोपी को गोली मार दो, या फिर मुझे’ : महू में हमले की शिकार आर्मी अफसर की फीमेल फ्रेंड ने क्यों की ये डिमांड

by

ध्य प्रदेश के महू में सेना के 2 ट्रेनी अफसरों से मारपीट और उसकी दोस्त के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना 10 सितंबर रात करीब ढाई बजे की है. दो ट्रेनी अफसर इंदौर के जामगेट घूमने गए थे. उनके साथ 2 दोस्त भी थीं. इस बीच बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया और मारपीट की. पुलिस ने 6 आरोपियों की पहचान की है और 3 को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि बुधवार की सुबह मध्य प्रदेश के महू के पास कथित तौर पर दो युवा सैन्य अधिकारियों पर हमला करने और उनकी दो महिला मित्रों में से एक के साथ बलात्कार करने वाले लोग मोटरसाइकिल पर इलाके में घूम रहे थे और ऐसे लोगों की तलाश कर रहे थे जिन्हें वे लूट सकें. जांचकर्ताओं ने बताया कि इन लोगों ने पीड़ितों को 10 लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी.

सैन्य अधिकारी की शिकायत के आधार पर एफआईआर :   पुलिस ने कहा कि वे दुविधा का सामना कर रहे हैं, क्योंकि जिस महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार हुआ है, उसने अपना बयान दर्ज कराने से इनकार कर दिया है. यह एफआईआर एक सैन्य अधिकारी की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया और मुझे संदेह है कि उसके साथ कुछ गलत किया गया है.

‘आरोपी को गोली मार दो या मुझे गोली मार दो’ :   एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘वह हमसे सिर्फ़ एक ही बात कहती रहती है या तो आरोपी को गोली मार दो या मुझे गोली मार दो. हम समझते हैं कि वह सदमे में है. हम उन लोगों को गिरफ़्तार करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने यह किया है. इंदौर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने बताया, वह अपना बयान दर्ज करवाने में सहज नहीं है. हम उसके ठीक होने तक इंतजार करेंगे. हमने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. बाकी तीन आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

क्या है पूरा मामला :   एफआईआर के अनुसार, दो युवा सैन्य अधिकारी और उनके दो दोस्त रात 11 बजे जाम गेट के पास सेना की फायरिंग रेंज में गए थे. वे अपनी गाड़ी से उतरकर एक सुनसान जगह पर बैठे थे तभी रात करीब 2.30 बजे सात से आठ अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हम पर हमला कर दिया. एफआईआर के मुताबिर जब हमने उनसे पूछा कि वे क्या चाहते हैं, तो उनमें से एक ने कहा हमें 10 लाख रुपये चाहिए, नहीं तो हम तुम्हें मार देंगे. एक व्यक्ति के पास पिस्तौल थी और सभी हमलावरों के चेहरे खुले थे. गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्तियों के पुलिस रिकार्ड से पता चलता है कि वे अतीत में कई मामलों में शामिल रहे हैं.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई : दोषी को बिहार से किया गिरफ्तार

गढ़शंकर, 11 मई : गढ़शंकर पुलिस द्वारा अप्रैल 2024 में हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दोषी को बिहार से गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए एसएचओ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्राओं को दी मासिक धर्म के प्रति जानकारी : DC ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत एक बूटा बेटी के नाम किया रोपित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में मिशन शक्ति के तहत 100 दिन विशेष जागरूकता शिविर आयोजित एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त महोदय चम्बा मुकेश रेपसवाल के मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में बुधवार...
article-image
पंजाब

सरपंचों व पंचों को 25000 तथा 10000 रुपए प्रति माह मानदेय देने की सीएम मान को करनी चाहिए थी घोषणा : तीक्ष्ण सूद

कहा : पिछली सरकार के सरपंचों के वेतन के बकाया भी हजम कर चुकी हैं मान  सरकार : होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  पंजाब के नव निर्वाचित सरपंच साहिबान का शपथ  ग्रहण समारोह लुधियाना...
Translate »
error: Content is protected !!