युद्ध नशे के विरुद्ध : जन सहयोग से ज़िले के गांवों में चला नशा मुक्ति अभियान

by

” गढ़शंकर, चब्बेवाल, होशियारपुर, टांडा और मुकेरियां में नशा मुक्ति यात्राओं संबंधी कार्यक्रम आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में गांव गंधोवाल, लंगेरी, हवेली व दोहलरो में नशा मुक्ति यात्राएं आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों में स्थानीय निवासियों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी गई और सभी को नशे के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ने की शपथ दिलाई गई।

इसी कड़ी में, चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के गांव बाहोवाल, बाड़ियां कलां, बाड़ियां खुर्द, मड़ूली ब्राह्मणा, महिमोवाल व सलेमपुर में सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और विधायक डॉ. इशांक कुमार के नेतृत्व में जनजागरूकता रैलियां निकाली गईं। इन आयोजनों में युवाओं और महिलाओं ने विशेष रुचि दिखाई और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

वहीं, होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक ब्रम शंकर जिम्पा के नेतृत्व में धीरोवाल, डल्लेवाल, ठरोली, नंगल शहीदां, शेरपुर बातियां और बसी दाऊद खां गांवों में नशा विरोधी कार्यक्रम संपन्न हुए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और समाज को नशा मुक्त बनाने की अपील की गई।

टांडा उड़मुड़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक जसवीर सिंह राजा गिल के मार्गदर्शन में चौटाला, धुरियां, सराय, दारापुर और नंगल मल्लियां गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया।

मुकेरियां में हल्का इंचार्ज प्रो. जीएस मुल्तानी के नेतृत्व में खड़क बल्लड़ा, रामगढ़ कुल्लियां, महितपुर, सहोड़ा कंडी, सहोड़ा दड़ियाल और मावा गांवों में नशा मुक्ति रैलियां निकाली गईं।

इन सभी स्थानों पर जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को यह शपथ दिलाई कि वे न तो नशे को अपने गांव में आने देंगे और न ही नशा बेचने वालों का समर्थन करेंगे, यहां तक कि उनकी जमानत तक नहीं देंगे।

जनप्रतिनिधियों ने नशा मुक्ति यात्राओं के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज को भीतर से खोखला कर रहा है और इससे हमारी युवा पीढ़ी सबसे अधिक प्रभावित हो रही है। उन्होंने गांववासियों से आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ इस मुहिम में सरकार का साथ दें और अपने गांवों को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें। जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे व्यक्तियों की न तो समाज में कोई जगह होगी और न ही उनकी जमानत का समर्थन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है कि मिलकर इस बुराई को जड़ से खत्म किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान ने फरीदकोट में किया ध्वजारोहण, बोले- पंजाब में 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

फरीदकोट : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फरीदाकोट में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली एक बड़ी उपलब्धि में, 1.14 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खुफिया एजेंसियों के लिए सांसद मनीष तिवारी ने कानूनी ढांचा और संसदीय निगरानी स्थापित करने पर जोर दिया

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने एक बार फिर से देश की खुफिया एजेंसियों के लिए कानूनी ढांचा और संसदीय निगरानी स्थापित करने पर जोर दिया है। तिवारी ने कहा कि उन्होंने पहली बार 2011...
article-image
पंजाब

नशे का टीका लगाने से तीन बच्चों के पिता की मौत : परिवार ने पुलिस पर लगाए आरोप

तरनतारन। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए भगवंत मान की सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन खडूर साहिब हलके में नशे का बोलबाला कम होने का नाम नहीं ले रहा।...
article-image
पंजाब

हरमिंदर सिंह संधू ने नामांकन पत्र दाखिल किए

माहिलपुर – विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल से आम आदमी पार्टी के उमीदवार सरपंच हरमिंदर सिंह संधू ने अपने समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय होशियारपुर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ सुरिंदर...
Translate »
error: Content is protected !!