युद्ध नशे के विरुद्ध : डिप्टी स्पीकर ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह नेशनल मैराथन की तैयारियों का लिया जायजा

by

‘जय कृष्ण सिंह रौड़ी की ओर से सामाजिक संस्थाओं और एनजीओ को मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

पंचायतों और ग्रामीणों को धावकों का हौसला बढ़ाने का आह्वान

नशे के खिलाफ संदेश देगी मैराथन, 5 किमी, 10 किमी, 21 किमी और 42 किमी श्रेणियों में होगी दौड़

माहिलपुर/होशियारपुर, 20 मार्च : पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज में 22 मार्च को ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ बैनर के अंतर्गत शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की शहादत को समर्पित राष्ट्रीय मैराथन आयोजित की जा रही है। इस संबंध में आज शाम डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और सामाजिक संस्थाओं तथा एनजीओ से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की।

कॉलेज परिसर में अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और एनजीओ के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि नशे के खात्मे के लिए जागरूकता के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है, ताकि इस सामाजिक बुराई से छुटकारा पाया जा सके। उन्होंने पंचायतों और ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों के बाहर एकत्र होकर मैराथन धावकों का उत्साहवर्धन करें और नशा मुक्ति के संकल्प को मजबूत बनाएं।

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में बड़े स्तर पर कार्रवाई कर नशे पर नियंत्रण पाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि माहिलपुर में आयोजित यह राष्ट्रीय मैराथन भी इसी अभियान का हिस्सा है, जो नशों के खिलाफ संदेश को घर-घर तक पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि विजेताओं को विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा।

मैराथन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें चार श्रेणियां रखी गई हैं—5 किमी, 10 किमी, 21 किमी और 42 किमी—जिनमें प्रतिभागी दौड़ेंगे और ‘नशे को ना’ का संकल्प लेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। रजिस्ट्रेशन के लिए इच्छुक प्रतिभागी www.srsftge.com के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं, जहां पूरी जानकारी भी उपलब्ध है।

बॉक्स:
42 किमी मैराथन के लिए प्रक्रिया रविवार सुबह 4:00 बजे शुरू होगी। धावकों को एकत्र करने और मार्ग की जानकारी देने के बाद 5:00 बजे दौड़ शुरू की जाएगी। 21 किमी दौड़ 5:30 बजे, 10 किमी दौड़ 6:10 बजे और 5 किमी दौड़ 7:30 बजे रवाना की जाएगी।

सुबह 7:00 से 7:30 बजे तक शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा संबोधन और नशा विरोधी शपथ दिलाई जाएगी। राष्ट्रगान के उपरांत 5 किमी दौड़ को रवाना किया जाएगा।

सुबह 8:40 बजे परिणाम घोषित कर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके पश्चात मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्ति भगत सिंह के ननिहाल गांव मोरांवाली जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

छात्राओं को किया मासिक धर्म के प्रति जागरूक – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होवार में अपराजिता मैं चम्बा की के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित 

एएम नाथ। चम्बा  :   महिला एवं बाल विकास विभाग की ऒर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होवार में सोमवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की थीम के अंतर्गत ‘अपराजिता मैं चम्बा’ के तहत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं सोनम वांगचुक जी के अनशन समाप्त करने के फैसले का स्वागत करता हूं : केजरीवाल….और बोले….सीजेपी से देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन का कर दिया आह्वान

नई दिल्ली : समाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने नीट पेपर लीक मुद्दे  पर 25 दिनों से ज्यादा चले अनशन को समाप्त कर दिया। बीती रात मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र...
article-image
पंजाब

शहीदों ने जिस आजादी की कल्पना की थी, वह आजादी अभी तक प्राप्त नहीं हुई : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

लुधियाना, 15 अगस्त पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को लुधियाना में तिरंगा फहराया। उन्होंने गुरु नानक स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में “मानव जीवन में संगीत का योगदान” विषय पर विशेष व्याख्यान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन संचालित शैक्षिक संस्थान संत बाबा दलिप सिंह मैमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली के संगीत विभाग के प्रमुख प्रोफेसर जगदीप सिंह द्वारा “मानव जीवन में संगीत का...
Translate »
error: Content is protected !!