युद्ध विराम के बाद ब्लैक आउट खत्म : पंजाब में विभिन्न जिलों के सभी डीसी ने जारी कर दिए आदेश

by

चंडीगढ़ । पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव में पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन ने ब्लैकआअट किया था लेकिन अब दोनों देशों के बीच पूर्ण युद्ध विराम की घोषणा हो गई है।

दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष विराम की पुष्टि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की। भारतीय सेना की ओर से दिए जा रहे मुंहतोड़ जवाब के चलते बैकफुट पर आए पाकिस्तान की पहल पर भारत संघर्ष विराम के लिए राजी हुआ है।
विभिन्न जिलों के डीसी ने दिए आदेश
जालंधर में डीसी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले में सभी पाबंदियां हटा दी गई हैं और लोगों के सहयोग के लिए धन्यवाद। इसके अलावा मोगा जिले में भी सारी पाबंदी हटा दी गई है। वहीं, मुक्तसर में भी ब्लैकआउट खत्म कर दिया गया है। यहां अब आम दिनों की तरह बाजार खुले रहेंगे।
अलर्ट पर भारतीय सेना
पंजाब में ब्लैकआउट खत्म होने से जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। हालांकि, सीमा पर तैनात भारतीय सेना अभी भी हाई अलर्ट पर है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव गढ़ी मट्टो में बिजली स्पार्किंग से गेहूं जल कर राख

गांव गढ़ी मट्टो में बिजली स्पार्किंग से गेहूं जल कर राख पीडि़तों को मुआवजा दिया जाए : मट्टू गढ़शंकर :शनिवार रात्रि लगभग सवा आठ बजे गांव गढ़ी मट्टों की मट्टों पत्ती में सुरेन्द्र सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो साल तक की सजा हो सकती : बाल विवाह करवाने या बढ़ावा देने में सहायक व्यक्तियों को – स्वाति डोगरा

बाल विवाह रोकने व बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के प्रति जाग़रूक करने को लेकर बैठक आयोजित,  एसडीएम स्वाति डोगरा ने की अध्यक्षता 18 वर्ष से कम आयु की लड़की और 21 वर्ष से...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने अमृतपाल को पेरोल देने से किया इनकार : बोलने की आजादी मिलने से कानून व्यवस्था हो सकती प्रभावित

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह की पेरोल याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार को निर्देश दिया गया कि उस मूलभूत आधार एवं सामग्री को पेश करे,...
article-image
पंजाब

बिजली पर सरचार्ज लगा कर पंजाब में उद्योगों के विनाश पर तुली सरकार : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में पंजाब सरकार द्वारा ” पीक हॉर्स साय 6 से रात 10 बजे तक ” में उद्योगों...
Translate »
error: Content is protected !!