युवकों ने युवती से की छेड़छाड़ : पुलिस ने पकड़कर गंजा कर बाजार में घुमाया….

by

 अंबाला : हरियाणा के अंबाला में पुलिस ने एक युवती का पीछा करने और उसके परिवार के साथ मारपीट करने के आरोपियों को गुरुवार रात गिरफ्तार किया।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही, पुलिस ने सभी आरोपियों का सिर मुंडवाकर बाजार में परेड भी करवाई, जहां वे कान पकड़कर माफी मांगते हुए नजर आए। यह कार्रवाई तब हुई जब मंत्री अनिल विज ने समस्याओं को सुनने के दौरान एक पीड़ित परिवार की शिकायत सुनी।

परिवार ने बताया कि कुछ युवक लंबे समय से युवती का पीछा कर रहे थे और जब उन्होंने विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि, पहले कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।

अनिल विज ने थाना प्रभारी को लगाई फटकार :  मंत्री अनिल विज ने तुरंत अंबाला कैंट थाना प्रभारी को बुलाकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अगर लड़कियां अपने शहर में सुरक्षित नहीं हैं, तो यह पूरे सिस्टम की नाकामी है। विज ने स्पष्ट किया कि वह अपने शहर में ऐसी स्थिति नहीं होने देंगे। उन्होंने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास :  पुलिस ने मंत्री की फटकार के बाद देर रात मुख्य आरोपियों मुकुल, लव, संदीप, शुभम और राहुल को गिरफ्तार किया। इनमें से मुकुल का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ अंबाला में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद, अंबाला कैंट पुलिस ने आरोपियों की सरेआम बाजार में परेड करवाई।

पुलिस ने पैदल अदालत तक पहुंचाया : पुलिस ने आरोपियों को पैदल बाजार से गुजरते हुए अदालत की ओर ले जाया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया। लोगों ने कहा कि ऐसे बदमाशों के खिलाफ सख्त कदम उठाना आवश्यक है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

203 एकड़ जमीन से अवैध कब्जा पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने छुड़वाया : ब्लाक तलवाड़ा के गांव भंबोताड़ में सरकारी पंचायती जमीन से छुड़वाया अवैध कब्जा

तलवाड़ा (राकेश शर्मा), 15 नवंबर: पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज जिले के ब्लाक तलवाड़ा के गांव भंबोताड़ में 203 एकड़ पंचायती जमीन से अवैध कब्जा छुड़वाया। इस...
article-image
पंजाब

8 महीने में 1512 किलो हेरोइन सहित 34 हजार से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार : पंजाब पुलिस ने तोड़ी नशे की सप्लाई चेन : डीजीपी

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा एक मार्च 2025 से शुरू किए गए युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत प्रदेश पुलिस लगातार कठोर कार्रवाई करते हुए नशा सप्लाई की चेन को तोड़ रही है। यह...
पंजाब

लंगेरी रोड माहिलपुर के पास 3 कार सवारों द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच।

माहिलपुर 21 फरवरी (मनजिंदर कुमार पेंसरा): – माहिलपुर के पास 3 कार सवारों ने करीव डेढ दर्जन लोगों ने परिवार के एक निजी झगड़े  को लेकर  माहिलपुर शहर के वार्ड नंबर 8 लंगेरी रोड...
Translate »
error: Content is protected !!