युवक और महिला के बीच थे प्रेम संबंध, अब दोनों दे दी जान : आशिक के लिए छोड़ दिया था पति

by

मोगा : मोगा में हैरान कर देने वाली घटना हुई है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने जहर निगल कर जान दे दी। हैरानी की बात यह है कि महिला शादीशुदा है। लेकिन उसने आशिक के लिए पति से तलाक ले लिया था।

महिला के दो बच्चों की मां थी। वहीं युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। लेकिन दोनों ने कीटनाशक पीकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मोगा के गांव चड़िक में वीरवार दोपहर गिल रजवाहा नहर से साथ गुजरती पटरी पर युवक और महिला ने कीटनाशक दवा निगल ली। वहां से गुजर रहे गांव के सरपंच ने दोनों को बेसुध हालत में देखा और तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।

मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय जसविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो चड़िक गांव का निवासी था और दर्जी का काम करता था। वह अविवाहित था। वहीं महिला की पहचान जस्सू जस्सी के रूप में हुई है। उसकी शादी कई साल पहले चड़िक गांव में हुई थी। महिला के एक बेटा और एक बेटी है।

बताया जा रहा है कि करीब दो-ढाई साल पहले महिला और जसविंदर के बीच प्रेम संबंध बन गए थे, जिसके चलते उसका अपने पति से तलाक हो गया था। तलाक के बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। वीरवार को महिला अपने प्रेमी जसविंदर से मिलने ससुराल गांव चड़िक आई थी। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर गिल रजवाहा नहर की ओर गए और वहीं कीटनाशक निगल लिया।

थाना बाघापुराना के पुलिस इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि दोनों की पहचान हो चुकी है। मौत का कारण अभी पता नहीं लगा और आगे की कार्रवाई मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का उत्साह, 1.6 किमी दौड़ में 286 अभ्यर्थी सफल

एएम नाथ। मंडी, 26 मार्च।  वीर भूमि हिमाचल प्रदेश सदैव देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रही है। पण्डोह में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली, जिसका आयोजन एआरओ मंडी द्वारा मुख्यालय भर्ती जोन अंबाला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली विस के लिए 100 करोड़ की नई सिंचाई योजना स्वीकृत ….शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में निर्णायक बदलाव के लिए काम कर रही सरकार – उपमुख्यमंत्री

प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री जयंती समारोह में बोले मुकेश अग्निहोत्री…हरोली के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित है हमारा हर प्रयास हरोली कॉलेज में कन्या छात्रावास का किया शिलान्यास रोहित जसवाल। / एएम नाथ।  ऊना,...
article-image
पंजाब

लुधियाना (पश्चिम) में नागरिक सुविधाओं की अनदेखी उजागर : पवन दीवान ने अपने ही हलके में मंत्री की नाकामी पर उठाए सवाल

टूटी सड़कों से कूड़ा संकट तक: दीवान ने लुधियाना (पश्चिम) की नागरिक समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई की मांग की लुधियाना, 18 मार्च: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में लोगों को मिल रहीं आधुनिक उपचार सुविधाएं : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार अधोसंरचना के विकास के जरिए एक सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवा प्रणाली स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!